भिंड/गोरमी~पुलिस ने दिखाई मानवता भूखे राहगीर को खिलाया खाना~~

रणवीर परमार 9584917700~

गोरमी:कोरोना वायरस के चलते प्रत्येक जिले की सीमा सील्ड कर दी गयी है जिसके चलते कोई भी बाहरी व्यक्ति जिले में प्रवेश नही कर पा रहा है भिंड जिले के गोरमी थाने क्षेत्र की सीमा  बुधारा पुल के पास  लगती है इस सीमा का चार्ज गोरमी थाने के एस आई सुरजीत तोमर पर है उनकी सख्ती की बजह से कोई भी व्यक्ति मुरैना जिले से गोरमी में प्रवेश नही कर पा रहे है इसी तरह कोटा राजस्थान  से पैदल घर जा रहे युवक को एसआई सुरजीत तोमर ने सीमा पर रोक दिया जब उसने बताया कि में कोटा से पैदल आ रहा हूँ और काफी भूखा हू तब एस आई ने उसे  रोककर पहले उसके हाथ साबुन से धुलाये ओर उसके बाद  खाना खिलाया और मेडिकल ऑफिसर अवध बिहारी भरद्वाज को बुलाकर उसका परीक्षण कराया तथा उस व्यक्ति के परिवार को बुलाकर उसे 14 दिन तक क्वांटनेट में रखने का आदेश देकर उसे घर भेजा।


Share To:

Post A Comment: