अंजड~जीवन शक्ति योजना लांच, महिलाएं अब अपने घर पर मास्क बनाएंंगी और उनके मास्क खरीदेगी सरकार~~

पांच लेयर के -मास्क जीवन बचाएंगे~~

नगर परिषद के माध्यम से खरीदी कर सरकार प्रति मास्क महिलाओं को 11 रुपए की राशि तुरंत उपलब्ध कराएगी, मास्क कोरोना के संक्रमण को रोकेगा~~

अंजड-- मुख्यमंत्री द्वारा जीवन-शक्ति योजना लॉन्च की है  इसके नगरीय क्षेत्रों में रहने वाली महिलाएं अपने घर पर मास्क बना कर लाभ कमाएंगी। स्थानीय नगरीय प्रशासन से उन्हें मास्क बना कर देने पर प्रति मास्क उन्हें 11 रुपए की राशि तुरंत उपलब्ध कराएगी। इस योजना में शहरी क्षेत्रों में निवासरत महिला उघमी को ही पात्रता है, महिला उघमियों  द्वारा पंजीयन करवाना होगा जो आनलाईन पोर्टल पर लागइन करके अथवा कियोस्क से भी प्राप्त कर सकते है, जिससे महिलाएं मास्क बनाकर न केवल लाभ कमाएंगी, बल्कि एक पुण्यकार्य में भागीदारी भी करेंगी। मास्क पहनने से लोगों का जीवन बचेगा। यह मास्क कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकेगा।

सीएम ने मास्क बनाने वाली महिलाओं से बात की

कॉल सेंटर में रजिस्ट्रेशन कराना होगा..
मास्क बनाने की इच्छुक महिलाओं को उनके टेलीफोन अथवा मोबाइल फोन के माध्यम से कॉल सेंटर नंबर 0755-2700800 पर कॉल कर अपना पंजीयन कराना होगा। पंजीयन के बाद उन्हें मोबाइल पर ही मास्क बनाने का ऑर्डर मिल जाएगा। एक बार में उन्हें कम से कम 200 मास्क बनाने का आर्डर मिलेगा। मास्क सूती कपड़े का बनना है। मास्क बनाने के बाद वे नगर परिषद कार्यालय में अपने द्वारा बनाए गए मास्क जमा करा देंगी। मास्क जमा कराते ही उनको भुगतान की कार्रवाई की जाएगी। भुगतान उसी दिन अथवा अगले दिन उनके खाते में प्राप्त हो जाएगा।

वर्जन-- सिएमओ अमरदास सैनानी ने बताया-- जीवन शक्ति योजना के अंतर्गत पंजीयन करवाने के बाद संबंधित महिलाओं से मास्क खरिदने के आदेश आए है जिसके अंतर्गत आन लाइन पोर्टल पर पंजीयन करवाना होगें और एक महिला उघमी से 200 मास्क खरिदी कि जायेगी।


Share To:

Post A Comment: