*मनावर~ नगर के युवा व्यापारी रिद्धेश सुनील अग्रवाल कोरोना वायरस की महामारी से बचाव के लिये जिला मुख्यालय धार एवं स्वास्थ केन्द्र मनावर पर पीपीई किट निःशुल्क दिये गये*~~
*एसडीएम दिव्या पटेल ने मनावर के व्यापारी को पीपीई किट देने के लिये धन्यवाद एवं आभार माना*~~
*नगर के सबसे कम उम्र के व्यापारी ने प्रशासन को अपना सहयोग दिया*~~
निलेश जैन मनावर ~~
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को नगर के युवा व्यापारी रिद्धेश सुनील अग्रवाल द्वारा कोरोना वायरस से बचाव के लिये जिला मुख्यालय धार एवं मनावर सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र पर 71 हजार की लागत के पीपीई किट मनावर बीएमओं जीएस चौहान को सोपे गये। रिद्धेश अग्रवाल ने बताया कि रविवार को राजा भोज चिकित्सालय धार में महामारी नियंत्रण मुख्य अधिकारी डॉ संजय भंडारी को 50 पीपीई किट अनुविभागीय अधिकारी सत्यनारायण दर्रो धार के मार्गदर्शन में दी गई तथा 50 पीपीई किट डॉ अखिलेश रावत व भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सचिन पांडे के मार्गदर्शन में सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र मनावर में दी गई। इस अवसर पर डॉ संयज मुवेल, रोटी बैंक के सेवा भावी अर्पित राठोर,आयुष पाटीदार उपस्थित थे। व्यापारी रिद्धेश अग्रवाल ने बताया वह पहले पीपीई किट अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को देने गये थे। किंतु अधिक समय खंडे रहने के बाद भी कोई किट लेने नही आया। मनावर एसडीएम दिव्या पटेल ने कहा कि वे कोरोना वायरस कि समीक्षा बैठक तथा उच्चाधिकारीयों की वीसी के चलते पीपीई किट लेने नही आ सकी।एसडीएम दिव्या पटेल ने मनावर के व्यापारी को पीपीई किट देने के लिये धन्यवाद एवं आभार माना।
Home
धार
*मनावर~ नगर के युवा व्यापारी रिद्धेश सुनील अग्रवाल कोरोना वायरस की महामारी से बचाव के लिये जिला मुख्यालय धार एवं स्वास्थ केन्द्र मनावर पर पीपीई किट निःशुल्क दिये गये*~~
*एसडीएम दिव्या पटेल ने मनावर के व्यापारी को पीपीई किट देने के लिये धन्यवाद एवं आभार माना*~~
*नगर के सबसे कम उम्र के व्यापारी ने प्रशासन को अपना सहयोग दिया*~~
निलेश जैन मनावर ~~

Post A Comment: