बड़वानी~सेंधवा के चैधरी रूरल गेम्स ऑर्गनाइजेशन के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त~~
बड़वानी / रूरल गेम्स ऑर्गनाइजेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री शिहान राजू थापा ने बड़वानी जिले के सेंधवा शहर की सेल्फ डिफेंस मार्शल आर्ट एकेडमी (आनंद क्लब) के डायरेक्टर सेनसाई सुमित चैधरी को रूरल गेम्स एसोसिएशन ऑफ मध्य प्रदेश का अध्यक्ष नियुक्त किया है ।
श्री सुमित चैधरी ने बताया कि रूरल गेम्स ऑर्गनाइजेशन ऑफ इंडिया मिनिस्ट्री ऑफ यूथ अफेयर्स एन्ड स्पोर्ट्स गवर्मेंट ऑफ इंडिया द्वारा मान्यता प्राप्त है । जिसमें 29 खेल जैसे मार्शल आर्ट के साथ अब कबड्डी, वालीबॉल, बास्केटबॉल, एथेलेटिक्स, आर्चरी, क्रिकेट, टेबल टेनिस, बैडमिंटन, स्केटिंग आदि खेलों में प्रदेश के खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। इस संस्था के प्रमाण पत्र के माध्यम से कई खिलाड़ियों को गवर्मेंट सर्विस एवं आर्मी भर्ती में चयन हुआ है। जिससे प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों को खेल क्षेत्र में आगे बढ़ने और करियर बनाने का अवसर मिलेगा।
श्री चैधरी ने बताया कि उनका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को तराश कर उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाकर मंच उपलब्ध करवाना है। पूर्व में भी उनके प्रयास से एक मजदूर के बेटे ने अपना नाम राष्ट्रीय रिकॉर्ड में तो एक किसान के बेटे ने भी वल्र्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवाया था ।

Post A Comment: