बड़वानी~खेरवानी के विद्यार्थियों को स्कूल बेग भेजकर कलेक्टर ने निभाया अपना वादा ~~
बड़वानी /बड़वानी कलेक्टर श्री अमित तोमर ने जिले के सबसे दुर्गम स्थान खेरवानी के पहाड़ पर बने प्राथमिक विद्यालय के विद्यार्थियों को 50 स्कूली बेग भेजकर उन्हे दिया अपना वादा निभाया है। कलेक्टर द्वारा भेजे गये स्कूल बेग को पाकर बच्चों का चेहरा खुशी से दमक उठा।
ज्ञातव्य है कि बड़वानी कलेक्टर श्री अमित तोमर ने पिछले शुक्रवार को कापी चेकिंग अभियान के दौरान इस स्कूल का दौरा कर जहां विद्यार्थियों की कापी एवं शैक्षणिक स्तर चेक किया था। इस दौरान विद्यार्थियों की बेहतर शैक्षणिक स्तर से प्रभावित होकर उन्होने विद्यार्थियों को अपनी तरफ से स्कूली बेग भेजने का वादा किया था। वही बच्चों के अनुरोध पर उनके साथ क्रिकेट भी खेलकर उनका मान बढ़ाया था।

Post A Comment: