बड़वानी~सिंगल यूज़ प्लास्टिक की बताई हानियां~~
बड़वानी /जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिला सत्र न्यायाधीश श्री रामेश्वर कोठे के निर्देशन तथा अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री हेमंत जोशी के मार्गदर्शन में पर्यावरण ग्रुप के नोडल अधिकारी श्री अर्जुन परमार के नेतृत्व में रविवार को बड़वानी के हाट बाजार में सब्जी एवं पॉलिथीन बेचने वाले लोगों को प्लास्टिक की हानियो के बारे में बताया गया ।
इस दौरान दल के सदस्यों ने हाट बाजार करने आए लोगों को भी सिंगल यूज प्लास्टिक जैसे प्लास्टिक की थैलियां, पानी की बोतल, गिलास , पान मसाले के पाउच, डिस्पोजल चाय के गिलास का उपयोग करने एवं उसे फेंक देने से होने वाली पर्यावरणीय हानियों के बारे में विस्तार से बताया गया। दौरान
पर्यावरण ग्रुप के सदस्यों ने उपस्थितो को पॉलिथीन थैलियों का उपयोग न कर कपड़े की थैली का उपयोग करने का भी संकल्प दिलाया गया।
इस दौरान पर्यावरण ग्रुप के सदस्य श्री नरसिंह माली, श्रीमती अनीता चोयल, श्री सरदार बघेल, श्री सुरेश, श्रीमती बरखा चौबे , कुमारीअमीना खाना, श्रीमती शैलजा पारगीर, श्री रुपेश व्यास,, श्रीमती सुनीता चोहान ,श्रीमती शैली, श्री सुरेश भी उपस्थित थे।

Post A Comment: