बडवानी~थाना बडवानी पुलिस व्दारा अवैध शराब बेचने वाले ढाबा संचालक पर की बड़ी कार्यवाही हजारो रुपये की~~
शराब जप्त कर एक आरोपी गिरफ्तार व ढाबा संचालक करतारसिंह गाँधी फरार~~
थाना बड़वानी पुलिस व्दारा अवैध जुआं,सट्टा,एवं शराब के खिलाफ लगातार कार्यवाही की जा रही है, हाल
ही में बडवानी पुलिस अधीक्षक श्री डी.आर. तेनीवार व्दारा अवैध जुआं,सट्टा,शराब के खिलाफ कार्यवाही के
निर्देशन पर थाना बड़वानी के थाना प्रभारी टी.आई.श्री राजेश यादव ने पुलिस अधीक्षक बडवानी के निर्देशन एंव
अति.पुलिस अधीक्षक श्रीमति सुनिता रावत ,एसडीओपी श्री अन्तरसिंह जमरा के मार्गदर्शन मे अपनी टीम में उनि
लखन सिंह ,उनि विजय रावत , उनि मोहनसिंह डावर, सउनि आर.के लववंशी, आर. भेरुसिंह, आर. सुरेन्द्र, आर.
बलवीर, आर. सुरेन्द्र, आर. अन्तरसिंह दिनांक 28.09.18 को टीम घठित की गई जिनके व्दारा राजघाट रोड़
स्थित न्यु जनता पंजाब ढाबा पर दबिश दी गई जंहा ढाबे मे चेक करते अवैध रुप से अंग्रेजी शराब मैजिक
मुमेन्ट 13 क्वार्टर, 04 क्वार्टर बराईन्डर प्राईड, 05 क्वार्टर रायल स्टेज, दो क्वार्टर रायल चैलेन्ज, 02 क्वार्टर
बाम्बे विस्की, 10 क्वार्टर लेमाउण्ट बियर, एवं 01 फ्रीज कल शराब एवं जप्त सामग्री किमती 14,385 रुपये की
मिली तथा ढाबा संचालक करतारसिंह कि मोटरसायकल डिस्कवर क्र एम.पी. 46 एम.जे. 3004 भी मिली जिसे
भी जप्त किया गया। ढाबे पर शराब बैच रहे जयन्त पिता देवेन्द्र जोशी उम 27 वर्ष नि. गोकुल धाम कालोनी
बड़वानी को गिरफ्तार कर पुछताछ की गई जिन्होने बताया की ढाबा संचालक करतारसिंह गाँधी ने उसे शराब
चने हेतु 6 हजार रुपये महिने पर नौकर रखकर शराब बैचने हेतु रखा है। जिसको उक्त शराब सहित पकडकर
थाने लाया गया पुलिस मामले की जांच कर ढाबा संचालक कि तलाश कि जा रही है। ढाबा संचालक करतारसिंह
गाँधी के खिलाफ पुर्व में भी थाना बडवानी में अवैध शराब के 03 प्रकरण पंजीबध्द है जिसके विरुध्द अब कठोर
प्रतिबंधात्मक कार्यवाही एवं जिला बदर कि कार्यवाही कि जावेगी।
पुलिस अधीक्षक बडवानी व्दारा उक्त टीम को बधाई देकर नगद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की
थाना प्रभारी टीआई श्री राजेश यादव ने बताया कि अवैध गतिविधियों के खिलाफ बडवानी पुलिस की
कार्यदाही जारी रहेगी।
Home
बड़वानी
बडवानी~थाना बडवानी पुलिस व्दारा अवैध शराब बेचने वाले ढाबा संचालक पर की बड़ी कार्यवाही हजारो रुपये की~~
शराब जप्त कर एक आरोपी गिरफ्तार व ढाबा संचालक करतारसिंह गाँधी फरार~~

Post A Comment: