बड़वानी~उच्च षिक्षा विभाग की नई पहल
काॅलेज में होगा, इंडक्षन प्रोग्राम, उज्ज्वल भविष्य के लिए बनेगी नींव
कॅरियर सेल को मिली आयोजन की जिम्मेदारी~~

बड़वानी /शहीद भीमा नायक शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बड़वानी के प्राचार्य डाॅ. आर. एन. शुक्ल ने बताया कि 17, 18 एवं 19  सितम्बर को तीन दिवसीय इंडक्षन प्रोग्राम काॅलेज में आयोजित होगा, जिसका मुख्य उद्देष्य स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाओं में इस सत्र में प्रवेषित नये विद्यार्थियों को ऐसी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान करना है, जो उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण की दिषा में नींव का पत्थर बनेंगी। इसके आयोजन की जिम्मेदारी काॅलेज के स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्षन प्रकोष्ठ को सौंपी गई है।
यह रहेगी विषय वस्तु
इंडक्षन प्रोग्राम के लिए पिछले एक सप्ताह से तैयारी कर रहे कॅरियर सेल के कार्यकर्ताओं प्रीति गुलवानिया, किरण वर्मा, अंषुल सुलिया और डाॅ. मधुसूदन चैबे ने बताया कि यह आयोजन तीन दिन तक चलेगा। इसमें दोपहर बारह बजे से विभिन्न सत्रों में व्याख्यान होंगे। इनमें जिन विषयों पर चर्चा होगी, उनमें मुख्य रूप से ये सम्मिलित हैं-
ऽउच्च शिक्षा विभाग - एक परिचय
ऽअपने महाविद्यालय को जानिये - प्राचार्य, प्राध्यापकगण एवं सहायक कर्मचारी, विभिन्न व्यवस्थाएं एवं समय सारणी, एंटी रैगिंग, अनुशासन आदि।
ऽदेवी अहिल्या विश्वविद्यालय - पाठ्यक्रम, परीक्षा पद्धति, उपस्थिति (निगरानी एवं मूल्यांकन)।
ऽराज्य शासन की विभिन्न योजनाएं एवं विभिन्न छात्रवृत्ति
ऽरेमेडियल कक्षाएँ, स्टूडेंट ट्रेकिंग, सेटिसफेक्शन सर्वे आदि।
ऽविश्व बैंक द्वारा पोषित एवं संचालित गुणवत्ता उन्नयन की विभिन्न गतिविधियां।
ऽमहाविद्यालयों में संचालित सांस्कृतिक गतिविधियां, युवा  उत्सव, स्नेह सम्मेलन आदि।
ऽविवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं उसकी गतिविधियां।
ऽमहाविद्यालय द्वारा आयोजित खेलकूद गतिविधियां एवं उपलब्ध सुविधाएं।
ऽट्रेनिंग एवं इंटर्नशिप।
ऽएनसीसी एवे एनएसएस।
ऽमहाविद्यालय में उपलब्ध अवसंरचनात्मक सुविधाएं, काॅमन रूम, लाइब्रेरी, पेयजल, प्रसाधन, प्रयोगशाला आदि।
डाॅ. चैबे ने बताया कि इनके साथ ही अनेक रचनात्मक गतिविधियां जैसे स्वाॅट एनालिसिस आदि का भी आयोजन किया जायेगा। पूर्व कुलपति डाॅ. षिवनारायण यादव का मार्गदर्षन भी विद्यार्थियों को उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जायेगा।  
ये रखेंगे अपनी बात
डाॅ. आर. एन. शुक्ल डाॅ. एन. एल. गुप्ता, डाॅ. जे. के. गुप्ता, डाॅ. वीणा सत्य, डाॅ. मीनाक्षी पंवार,  डाॅ. के.एस. बघेल, डाॅ. कांता अलावा, डाॅ. सपना सोनी, डाॅ. वीणा सत्य, डाॅ. आशा साखी गुप्ता, डाॅ. प्रमोद पंडित, डाॅ. दिनेष वर्मा, डाॅ. अभिलाषा साठे, डाॅ. सुमेरसिंह सोलंकी, डाॅ. ब्रजेश जोशी, डाॅ बलराम बघेल, प्रो. संजय साठे, सुश्री निधि वर्मा, डाॅ. दिनेष वर्मा, डाॅ. दिनेष परमार, डाॅ. एम. एस. मोरे, प्रो. निर्मला मौर्य, डाॅ. आर. एस. मुझाल्दा, डाॅ. मंजुला जोषी, डाॅ. कल्पना सिसोदिया, श्री मनोहर सोलंकी, कॅरियर सेल के कार्यकर्तागण प्रीति गुलवानिया, ग्यानारायण शर्मा, किरण वर्मा, अंशुल सुलिया, डाॅ. मधुसूदन चैबे सहित अनेक विद्वानजन अपनी बात रखेंगे। 
आयोजन में सहयोग कॅरियर सेल के कार्यकर्ताओं अदनान पठान, आवेष खान, अजय चांदोरे, प्रीतम राठौड़, दीपिका धनगर, रवीना मालवीया, भूमिका शर्मा, रितु बर्फा, राधिका शर्मा, दीपक बिल्लोरे द्वारा किया जा रहा है।


Share To:

Post A Comment: