बड़वानी~शालेय राज्य स्तरीय सॉफ्ट टेनिस प्रतियोगिता में चयन~~
बड़वानी /शालेय राज्य स्तरीय सॉफ्ट टेनिस प्रतियोगिता में बड़वानी के 5 बच्चों का चयन हुआ है। पिछले दिनों संभाग स्तरीय प्रतियोगिता इंदौर में आयोजित हुई। जिसमें बड़वानी करीब 30 बच्चों ने भाग लिया था । इसमे साकेत अन्तरराष्ट्रीय स्कूल की नंदिनी रावत, दिव्या कुमावत, अक्ष सोनी । रुक्मणी स्कूल की प्रज्ञा पाटीदार और सेंट मेरी स्कूल की प्रियांशी जादोन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपना स्थान बनाया। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 03 सितम्बर से 07 सितम्बर तक देवास में आयोजित होगी । पिछले दिनों पार्थ कानूनगो और प्रज्ञा पाटीदार को पिछले साल राष्ट्रीय सॉफ्ट टेनिस प्रतियोगिता में गोल्ड जितने पर इंदौर में सम्मान भी किया गया । खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर जिला शिक्षा अधिकारी, खेल प्रभारी विजय सोलंकी, सरस्वती टेनिस क्लब के सदस्यों, बच्चो के स्कूल के प्राचार्य, स्टॉफ और दोस्तो ने बधाई दी है ।

Post A Comment: