बड़वानी~स्वरोजगार संवर्धन उद्यमी बनकर निभायें रोजगार प्रदाता की भूमिका~~
बड़वानी /आप किसी के सामने रोजगार या नौकरी के लिए हाथ न फैलाएं, अपितु स्वयं का रोजगार स्थापित करें। सरकारी नौकरियां कम हैं और उसमें प्रतियोगिता बहुत अधिक है। जितने वर्ष आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में लगाते हो, उतने समय में आप एक सफल उद्यमी के रूप में स्थापित हो सकते हैं। यदि आप उद्यमी बनते हैं तो आप रोजगार प्रदाता की भूमिका में आ जायेंगे तथा अनेक परिवारों की आजीविका का माध्यम बन सकेंगे। आज का युग उद्यमिता का युग है। चीन और जापान की प्रगति का मुख्य आधार उद्यमिता ही है। ये बातें शहीद भीमा नायक शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बड़वानी के स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्षन प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित की जा रही उद्यमिता विकास कार्यषाला में कॅरियर काउंसलर और उद्यमिता विकास के षिक्षक डाॅ. मधुसूदन चैबे ने बी. ए. प्रथम वर्ष के दो सौ से अधिक युवाओं को स्वरोजगार स्थापित करने के लिए प्र्रेरित करते हुए कहीं। यह आयोजन प्राचार्य डाॅ. आर. एन. शुक्ल के मार्गदर्षन में किया जा रहा है। डाॅ. चैबे ने विद्यार्थियों को बताया कि आपमें जोखिम उठाने का साहस और नवाचार करने की क्षमता है तो आप बहुत अच्छे उद्यमी बन सकते हैं। कार्यकर्ता प्रीति गुलवानिया ने बताया कि आगामी दिनों में विद्यार्थियों को स्वरोजगार से संबंधित सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जायेगी और उन्हें नगर के सफल उद्यमियों के अनुभव सुनवाने की व्यवस्था की जायेगी ताकि वे उद्यमिता के व्यावहारिक पहलू से भी रूबरू हो सकें। बैंक अधिकारियों और जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक के भी व्याख्यान आयोजित किये जायेंगे। आयोजन में सहयोग किरण वर्मा, अंषुल सुलिया, अजय चांदोरे, प्रीतम राठौड़, राहुल वर्मा ने दिया।

Post A Comment: