बड़वानी~फील्ड कमिश्नर एवं कलेक्टर ने डूब प्रभावितो के बीच
पहुचकर जानी उनकी समस्याओं को~~

बड़वानी / फील्ड कमिश्नर एनव्हीडीए श्री पवन शर्मा, कलेक्टर श्री अमित तोमर ने मंगलवार को बड़वानी के पाटी नाका में बनाये गये अस्थाई टीन शेड, कुकरा पुर्नवास स्थल तथा नाव से राजघाट पहुंचकर जहाॅ डूब प्रभावितो से चर्चा की, वही उपलब्ध कराई गई व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया । इस दौरान उनके सथ एनव्हीडीए के कार्यपालन यंत्री श्री एसएस चैहान, भू-अर्जन अधिकारी श्री एसपी माण्डरा, नगर पालिका सीएमओ श्री कुशलसिंह डोडवे भी थे ।
पाटी नाका टीन शेड में उपलब्ध सुविधाओं को देखा
फील्ड कमिश्नर श्री पवन शर्मा एवं कलेक्टर श्री अमित तोमर ने पाटी नाका बड़वानी में बनाये गये अस्थाई टीन शेड का दौरा किया । इस दौरान अधिकारी द्वय ने जहाॅ उपलब्ध कराई गई सुविधाओं, व्यवस्थाओं को देखा वही रह रहे डूब प्रभावितो से भी चर्चाकर उन्हें मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की । इस दौरान टीन शेड में रह रहे डूब प्रभावितो ने बताया कि उन्हें समय पर नास्ता, खाना सहित अन्य सुविधाए मिल रही है। कोई समस्या आने पर टीन शेड प्रभारी तत्काल उनका निवारण करवाते है।
निरीक्षण के दौरान अधिकारी द्वय ने टीन शेड प्रभारी एवं नगर पालिका अधिकारी श्री कुशलसिंह डोडवे एवं एनव्हीडीए के कार्यपालन यंत्री श्री एसएस चैहान को भी निर्देशित किया कि वे नियमित रूप से टीन शेड परिसर का निरीक्षण करते रहे । जिससे रह रहे डूब प्रभावितो को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाये ।
नाव से राजघाट पहुंचकर की डूब प्रभावितो से चर्चा
फील्ड कमिश्नर श्री पवन शर्मा एवं कलेक्टर श्री अमित तोमर ने मंगलवार को ही नाव से राजघाट पहुंचकर इस स्थान के टीले पर रह रहे परिवारो से भी चर्चा की । इस दौरान रहवासियो ने उन्हें बताया कि उन्हें गुजरात में जमीन मिली है, किन्तु वहाॅ पर कोई सुरक्षा एवं व्यवस्था नही है। जिसके कारण वे पुनः अपने मूल स्थान पर आकर रह रहे है। अब उनकी मांग है कि उन्हें एवं उनके व्यस्क पुत्रो को भी पुर्नवास स्थल पर प्लाट एवं मिलने वाले पैकेज का लाभ दिया जाये । जिससे वे भी डूब क्षेत्र से बाहर बस सके । प्रभावित परिवारो की इस मांग पर कमिश्नर फील्ड श्री शर्मा ने बताया कि इन सब मुद्दो को अगामी 9 सितम्बर को भोपाल में नर्मदा बचाओं के कार्यकर्ताओं के साथ होने वाली उच्च स्तरीय बैठक के दौरान एक बार पुनः रखा जायेगा, जिससे उचित निर्णय हो सके ।
पुर्नवास स्थल कुकरा भी पहुंचकर की रहवासियो से चर्चा
एनव्हीडीए के फील्ड कमिश्नर श्री पवन शर्मा एवं कलेक्टर श्री अमित तोमर ने मंगलवार को ही पुर्नवास स्थल कुकरा का भी दौरा किया । इस दौरान उन्होने जहाॅ उपलब्ध सुविधाओं को देखा वही रहवासियो से भी चर्चाकर उन्हें मिल रही सुविधाओं एवं मागो को जाना । इस दौरान रहवासियो द्वारा पाइप लाईन के माध्यम से उपलब्ध कराये जाने वाले जल की मात्रा को और बढ़ाने जिससे वह दूर बने घरो तक भी उचित दबाव से पहुंच सके, बताने पर उन्होने एनव्हीडीए के पदाधिकारियो को निर्देशित किया कि वे तत्काल इस मांग का निवारण करवाये ।


Share To:

Post A Comment: