रिंगनोद~राष्ट्रिय राजपुत करणी सेना ग्राम रिंगनोद ईकाई ने नगरीय प्रशासन मंत्री श्री सिंह का स्वागत कर सौंपा ज्ञापन~~

अनुराग डोडीया रिंगनोद~~

नगरीय व प्रशासन मंत्री जयवर्धनसिंह को रिंगनोद में क्षत्रिय राजपूत समाजजनों और करणी सेना ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के  नाम ज्ञापन सौंपा। करणी सेना द्वारा दिए ज्ञापन में बताया की  रिंगनोद के राजा महाराजाओ द्वारा बनाया गया प्राचीन सरकारी राम मंदिर जीर्णोद्धार हेतू राशि स्वीकृत की जाये और आवश्यक आर्थिक सहायता मुहय्या करवाकर ग्राम समाजजन को सोंपा जाए राजपूत समाज की  धर्मशाला नहीं होने के कारण मांगलीक  और अन्य कार्यक्रमों के लिए राजपूत समाजजनों को किराए पर अन्य समाज की धर्मशाला लेना पड़ती है  इसलिए धर्मशाला के नवीन निर्माण  के लिए राशि स्वीकृत करने की भी मांग की।ज्ञापन देते समय रिंगनोद के वरिष्ठ समाजजन ठा़ सा सुन्दर सिह जी डोडीया  ठा सा भीम सिंह जी सिसोदिया ठा सा  प्रहलाद सिह जी पडियार ठा सा दशरथ सिहं जी चौहान और आसपास के नगरों के  छत्रिय राजपूत समाज के वरिष्ठ राणा सरदार एवं बना तथा वरिष्ठ राजपुत समाज और करणी सेना के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे साथ ही राष्ट्रीय राजपुत करणी सेना के तहसील पदाधिकारी भी मोजुद रहै ---


Share To:

Post A Comment: