कालापीपल~हिंदी जागृति मंच द्वारा हिंदी पखवाड़े के तहत विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित~~
15 सितम्बर को 'हिन्दी गौरव सम्मान एवं व्याख्यानमाला' का होगा आयोजन~~
अनिल शर्मा कालापीपल~~
कालापीपल। हिंदी जागृति मंच द्वारा हिंदी पखवाड़े के तहत कालापीपल के सभी विद्यालयों में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य स्कूली बच्चों को हिंदी भाषा को प्रति जागरूक करना है। इस आयोजन में कालापीपल के सभी विद्यालयों के छात्र व छात्राएं सहभागिता कर रहे हैं। प्रतियोगिता कुल तीन चरणों में आयोजित की जा रही है। जिसका प्रथम चरण विद्यालयीन स्तर पर संपन्न किया जा चुका है। दूसरा चरण नगर स्तर पर 8 सितम्बर को शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय के सभाकक्ष में आयोजित किया जाएगा। तृतीय एवं अंतिम चरण 15 सितम्बर को 'हिन्दी गौरव सम्मान एवं व्याख्यानमाला' के रूप में आयोजित होगा।
आयोजकों ने बताया कि विद्यालय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं में स्वरचित कविता पाठ, निबंध लेखन एवं मालवी लोकगीत आदि शामिल हैं। इस पूरी प्रतियोगिता में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की रचनाओं का मंचन एवं उनका सम्मान मुख्य समारोह में किया जाएगा। हिंदी गौरव सम्मान एवं व्याख्यानमाला' के लिए आयोजक मंच द्वारा तैयारियां जोर शोर से की जा रही है। आयोजकों ने कालापीपल नगर के सभी हिंदी प्रेमियों से व्याख्यानमाला में शामिल होने की अपील की है।
Home
शाजापुर
कालापीपल~हिंदी जागृति मंच द्वारा हिंदी पखवाड़े के तहत विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित~~
15 सितम्बर को 'हिन्दी गौरव सम्मान एवं व्याख्यानमाला' का होगा आयोजन~~
अनिल शर्मा कालापीपल~~

Post A Comment: