बड़वानी~पर्यावरण ग्रुप की पहल प्लास्टिक हटाओ पर्यावरण बचाओ~~

बड़वानी /जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष जिला एवं सत्र न्यायाधीश महोदय श्री रामेश्वर कोठे के निर्देशानुसार एवं अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश महोदय श्री हेमंत जोशी के मार्गदर्शन में टीम के नोडल अधिकारी श्री अर्जुन परमार के नेतृत्व में शनिवार को बड़वानी शहर के सब्जी मंडी व अन्य क्षेत्रों में जाकर प्लास्टिक से होने वाले नुकसान के बारे में बताया। प्लास्टिक जिसके कारण हमें कैंसर, लीवर डैमेज, अस्थमा, ह्रदय रोग, तथा अनेक प्रकार की बीमारियां हो सकती है । इसको जलाने से खतरनाक रासायनिक पदार्थ निकलते हैं जिससे हमें कैंसर होने की संभावना हो जाती है। पॉलिथीन के उपयोग के बजाय कपड़े की थैली का उपयोग करें। ताकि स्वस्थ हम, स्वस्थ हमारा समाज ,और स्वच्छ भारत हो। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पर्यावरण ग्रुप के सदस्य श्री नरसिंह माली, श्रीमती अनीता चोयल,  श्री सरदार बघेल, श्री सुरेश ने ‘‘प्लास्टिक हटाए पर्यावरण बचाएं‘‘ का संकल्प सभी को दिलाया।


Share To:

Post A Comment: