बड़वानी~करे योग, रहे निरोग~~
बड़वानी /निरोगी काया अभियान के अंतर्गत हेल्थ एंड वेलनेस की अवधारणा में वेलनेस भी उतना महत्वपूर्ण है। जितना कि हेल्थ अर्थात स्वास्थ वेलनेस का अर्थ शारीरिक, मानसिक तथा सामाजिक रुप से रोग रहित संपूर्ण स्वास्थ युक्त सुखमय जीवन की अनुभूति को बढ़ावा देने हेतु प्राथमिक स्वास्थ केंद्र भवती के प्रभारी डॉक्टर श्री अरुण मोहरानी एवं सुपरवाइजर किरण चैहान के द्वारा निरोगी काया अभियान के तहत हायर सेकेंडरी स्कूल भवती, हाई स्कूल बिजासन, मा.वि.पिछोड़ी में बच्चों को खेलकूद गतिविधी, योगा, किशोरी बालिकाओं को व्यक्तिगत स्वच्छता की जानकारी के साथ-साथ सभी बच्चों को नियमित प्राणायाम व्यायाम व अनेक गतिविधियां करवाई । किशोरी बालिका को पोषण आहार संबंधित जानकारी देकर संतुलित आहार लेने की बातें बताई गई। इस अवसर पर शा.हायर सेकेंडरी स्कूल भवती के प्राचार्य मा. वि. बिजासन के प्रभारी शासकीय माध्यमिक विद्यालय पिछौडी प्रभारी का सहयोग रहा । शनिवार को प्रातः 7.30 बजे आपदा पीड़ितों के टीन सेट सौंदूल में जाकर डाँक्टर श्री अरूण मोहरानी सुपरवाईजर किरण चैहान के द्वारा सभी को योगा प्राणायाम करवाया।

Post A Comment: