बड़वानी~नर्मदा के बेक वाटर से डूबे छिपाखेड़ी के पहुंच मार्ग का निरीक्षण किया कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने ~~
बड़वानी /कलेक्टर श्री अमित तोमर एवं पुलिस अधीक्षक श्री डीआर तेनीवार ने सरदार सरोवर के बेक वाटर से ग्राम छिपाखेड़ी के डूबे हुये पहुंच मार्ग का निरीक्षण बुधवार को नाव के माध्यम से पहुंचकर किया ।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने मौके पर ही उपस्थित एनव्हीडीए के कार्यपालन यंत्री श्री एसएस चैगड़ को निर्देशित किया कि वे आज शाम तक ही डूबे हुये पहुंच मार्ग की वैकल्पिक व्यवस्था जेसीबी के माध्यम से पहाड़ी पर मार्ग बनवाकर करेंगे। जिससे छोटे वाहन एवं पैदल ग्राम तक जाने वाले लोग सहजता से अपने ग्राम पहुच सके । साथ ही कलेक्टर ने मौके पर उपस्थित राजस्व निरीक्षक को भी निर्देशित किया कि वे डूबे हुये मार्ग के स्थान पर बनने वाले नवीन मार्ग हेतु भूमि का चयन तत्काल कर इंजिनियरो को बताये । जिससे वे मार्ग का समुचित प्राक्कलन बना सके । साथ ही कलेक्टर ने इस स्थान पर लगाई गई दो मोटर बोट चालको को भी सख्त हिदायत दी गई कि वे क्षमता से अधिक सवारी मोटर बोट में नही बैठायेगें । साथ ही पर्याप्त संख्या में लाइफ जैकेट भी मोटर बोट में रखेंगे ।
ज्ञातव्य है कि सरदार सरोवर के कारण नर्मदा नदी में बढे जल स्तर के कारण गोई नदी का भी जल स्तर बढ़ जाने से ग्राम छिपाखेड़ी पहुंच मार्ग ऐसे दो स्थानो पर डूब गया है जो नीचे थे । इस परिस्थिति के मद्देनजर ग्रामवासियो को सुगम आवागमन उपलब्ध कराने के लिये एनव्हीडीए ने दो मोटर बोट की सुविधा उपलब्ध कराई है। वही डूबे हुये स्थान पर वैकल्पिक मार्ग बनाने की भी कार्यवाही शुरू की है।
Home
बड़वानी
बड़वानी~नर्मदा के बेक वाटर से डूबे छिपाखेड़ी के पहुंच मार्ग का निरीक्षण किया कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने ~~

Post A Comment: