बड़वानी~कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने डूब प्रभावित ग्राम पिछोड़ी पहुंचकर देखा स्थिति को ~

बड़वानी  / बड़वानी कलेक्टर श्री अमित तोमर एवं पुलिस अधीक्षक श्री डीआर तेनीवार ने बुधवार को सरदार सरोवर डूब प्रभावित ग्राम पिछोड़ी का निरीक्षण किया । इस दौरान उनके साथ एनव्हीडीए, राजस्व, भू-अर्जन अधिकारीे भी थे ।
  ग्राम के निरीक्षण के दौरान अधिकारी द्वय ने नाले के पानी से टापू बन रहे बस्तियो का भी दौरा कर ग्रामवासियो से चर्चाकर समुचित जानकारी प्राप्त की । इस दौरान कलेक्टर ने डूब प्रभावित परिवारों से अनुरोध किया कि वे तत्काल डूब प्रभावित क्षेत्र से अपने सामान सहित स्थानांतरित हो , जिससे कोई जन-धन हानि न होने पाये । इस दौरान ग्रामवासियो एवं नर्मदा बचाओं के कार्यकर्ताओ से चर्चा के दौरान कलेक्टर ने बताया कि आज ही ग्राम में शिविर का आयोजन कर मांग एवं शिकायतो से संबंधित आवेदन पुनः प्राप्त किये जा रहे है। इन आवेदनो का परीक्षण कर समुचित निराकरण शीघ्र ही किया जायेगा ।
इस दौरान कलेक्टर ने ग्राम का भी दौराकर मछुवारो की बस्ती तक पहुंच गये पानी के कारण प्रभावित मार्ग का वैकल्पित व्यवस्था कराने के निर्देश एनव्हीडीए के पदाधिकारियो को दिये । साथ ही उन्होने ऐसे डूब प्रभावित, जिनके घर पानी में डूबने की स्थिति में पहुंच गये है। उन्हें सिरसानी में समतल कर बनाये गये प्लाट पर अविलम्ब जाने का अनुरोध किया ।
इस दौरान कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने ग्रामवासियो के साथ टापू बन रहे क्षेत्र का भी निरीक्षण कर अधिकारियो को अविलम्ब पहुच मार्ग बनवाने एवं प्रभावित विद्युत लाइन के स्थान पर नवीन विद्युत लाइन की अस्थाई व्यवस्था कराने के निर्देश दिये ।


Share To:

Post A Comment: