बड़वानी~जिला एवं सत्र न्यायाधीश से ट्राईसाईकिल पाकर खुश हुआ ललित~~
बड़वानी /दिव्यांगजनों को दैनिक क्रियाकलाप में सहयोगी उपकरणों की विशेष भूमिका होती है, तथा उपकरणों के सतत् उपयोग से दिव्यांगजन सबलता प्राप्त करते हैं, और अगर यह उपकरण उन्हे निःशुल्क मिल जाये तो वे अपने दुःख दर्द भूलकर सहजता से मुस्कुराने लगते है। ऐसा ही एक वाक्या हतौला निवासी दिव्यांग ललित काग के जीवन में घटित हुआ। जिन्हें ट्राईसाइकिल के अभाव में घर की चारदीवारी में ही मजबूरीवश कैद होकर रहना पड़ता था। कहीं आने-जाने के लिए हर वक्त सहयोगी की आवश्यकता होती थी । ललित को निःशक्त एवं सामाजिक न्याय विभाग द्वारा संचालित जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र की जानकारी मिलने पर वह पैरालीगल वालंटियर की सहायता से आशाग्राम ट्रस्ट पहुंचा, जहां जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री रामेश्वर कोठे एवं विशेष न्यायाधीश श्री दिनेशचंद्र थपलियाल, सचिव जिला विधिक प्राधिकरण श्री हेमंत जोशी ने उसे शनिवार को ट्राईसाइकिल प्रदान की। ट्राईसाइकिल पाकर ललित की खुशी का ठिकाना नहीं रहा वह खुश होकर बोला अब मैं अपने खेत में भी स्वयं जा सकूंगा तथा अपना एवं घर के आवश्यक कार्य भी स्वयं बाजार जाकर, कर सकूंगा।


Post A Comment: