बड़वानी~सैनिक कल्याण बोर्ड में दिये गये अंशदान में बड़वानी आया प्रदेश में प्रथम ~~
बड़वानी की इस उपलब्धि पर महामहिम राज्यपाल ने दिया शील्ड~~
बड़वानी / सशस्त्र सेना झण्डा दिवस पर दिये गये अंशदान के आधार पर बड़वानी जिला प्रदेश में प्रथम स्थान पर आया है। जिसके लिये महामहिम राज्यपाल ने बड़वानी जिला प्रशासन को प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड प्रदान किया है। महामहिम राज्यपाल द्वारा प्रदत इस शील्ड को शनिवार को जिला सैनिक कल्याण संयोजक सुबेदार मेजर श्री जगदीश कटारे ने अपर कलेक्टर बड़वानी श्रीमती रेखा राठौर को सौपा है।
इस अवसर पर सुबेदार मेजर श्री महेश शुक्ला एवं संयोजक एएसएफ बड़वानी नायक सुबेदार श्री मुकेश कुमार डोगरे ने बताया कि पूर्व सैनिको एवं उनकी विधवाओं - बच्चो के कल्याण के लिये प्रति वर्ष आयोजित होने वाले सशस्त्र सेना झण्डा दिवस पर बड़वानी जिले ने सन् 2017-18 में 7 लाख 20 हजार रूपये का सहयोग प्रदान किया था । जो बड़वानी जिले हेतु निर्धारित लक्ष्य से अधिक था । इस आधार पर बड़वानी जिला प्रदेश के समस्त 52 जिलो में प्रथम स्थान पर रहा है।
Home
बड़वानी
बड़वानी~सैनिक कल्याण बोर्ड में दिये गये अंशदान में बड़वानी आया प्रदेश में प्रथम ~~बड़वानी की इस उपलब्धि पर महामहिम राज्यपाल ने दिया शील्ड~~


Post A Comment: