*मनावर ~पूलिस द्वारा टॉप-टेन सूची का हत्या का आरोपी गिरफ्तार*~~        

*मनावर टीआई संजय रावत के नेतृत्व में मिली सफलता*~~

निलेश जैन मनावर ~



पिछले तीन वर्ष से गुजरात में फरारी काट रहे तथा टॉप-टेन सूची में हत्या के आरोपी को गिरफ्तार करने में मनावर पुलिस को बड़ी सफलता मिली। धार एसपी आदित्यप्रतापसिंह के द्वारा स्थाई वारंटियों की धरपकड़ के लिए जो विशेष अभियान चलाया जा रहा है । उसमें कई नामी गिरामी अपराधी लगातार पकड़ने में आ रहे है। एसडीओपी आनंदसिंह वास्कले के मार्ग दर्शन में टीआई संजय रावत के द्वारा मुखबिर तंत्र की सहायता से फरार कुख्यात अपराधी चंदन पिता अनिल मानकर निवासी सिंघाना जो गुजरात भागने के लिए बस का इंतजार कर रहा था । सूचना मिलते ही टीआई संजय रावत और उनकी टीम के चौकी प्रभारी अभिषेक जाधव, नरसिंह सेंचा ने गणपुर चौकड़ी से आरोपी को धर दबोचा। हत्या के आरोपी चंदन के खिलाफ थाने में कई मामले व प्रकरण दर्ज है।


Share To:

Post A Comment: