*मनावर~जैन गच्छाधिपति आचार्य श्री  नित्यसेनसूरीश्वर जी मःसाः का मनावर  नगर में भव्य मंगल हुआ*~~       

*नवकार का नाम लेने से बेड़ा भवपार हो जाता है आचार्य श्री नित्यसेनसुरीश्वर जी मः साः* ~

निलेश जैन मनावर~~



नगर आज 20 जून को जैन गच्छाधिपति प.पु.आचार्य देवेश श्रीमद विजय नित्यसेनसूरीश्वर जी म.सा.
विध्वदरत्न विजयजी मःसाः, तारक रत्न विजयजी म: सा: का भव्य मंगल प्रवेश हुआ । सिंघाना मार्ग स्थित पुखराज विला से प्रातः बेंड बाजे के साथ चल समारोह नगर के प्रमुख मार्गो से निकाला गया । चल समारोह में समाज की महिलाएं एवं पूरुष बच्चे शामील हुऐ। जगह जगह समाजजनों द्वारा आचार्य श्री की गवली  की गई । आचार्य श्री द्वारा लोहार पट्टी स्थित श्री शंखेशवर पार्श्वनाथ जैन मंदिर पर भगवान की प्रतिमा के दर्शन वंदन किये । महावीर भवन पर आचार्य श्री नित्यसेनसूरीश्वर जी म.सा. धर्मसभा को संभोधित करते हुए कहा कि हमारे जीवन में नवकार का नाम लेने से बेडा भवपार हो जाता है । जीवन  देव गुरु धर्म की आराधना करने के लिए बनाया गया है । नमोकार मंत्र के पहले के दो शब्द अपने जीवन में उतार ले अपना जीवन भवपार हो जायेगा । आचार्य श्री ने कहा कि हमारे मन दिल और भाव में मनावर बसा हुआ है । मुनिश्री विध्वदरत्न विजयजी मःसाः ने अपनी ओजस्वी वाणी से प्रवचन देते हुए कहा की जिसमें नवकार है उसका संसार कुछ भी नहीं बिगाड़ सकता है। मानव अपनी बोली में मिठास लाये पूरा संसार तेरा हो जायेगा । कर्म के आगे किसी की भी नहीं चली कर्म प्रधान है। जैन शासन  पूण्यशालीयों को मिलता है । अपनी परिस्थितियों के साथ समझौता कर ले वह भगवान महावीर का सच्चा उपासक है ।आचार्य श्री को श्री श्वेतांम्बर जैन संकल श्रीसंघ की ओर से रमेशचंद खटोड़, पारसमल नवलखा समीरमल जैन, सचिन भंडारी द्वारा कामली औढ़ाई गई । धर्म  सभा में समाजरत्न रमेशचन्द्र खटोड़ ने मनावर मंदिर में स्थित शंखेश्वर पार्श्वनाथ भगवान की प्रतिमा का इतिहास बताया । नन्ही बालिका लब्दी एवं मती भंडारी ने स्वागत स्तवन गाया । कुक्षी श्रीसंघ अध्यक्ष मनोहर पुराणिक द्वारा गुरु के जीवन पर प्रकाश डाला अखिल भारतीय राजेन्द्र जैन महिला परिषद की प्रदेश अध्यक्ष पूष्पा भंडारी ने भी अपने विचार रखे । कार्यक्रम पूर्व समाज के शंखेर खटोड़ के निवास पर दादा गुरूदेव के छायाचित्र के दर्शन किये । आज आचार्य श्री के आगमन पर केन्दीय कार्यकारणी महिला परिषद सदस्य शशि लुणावत ( राजगढ़) तथा कुक्षी, धार, सिंघाना, राजगढ़ के समाजजन दर्शन करने पहुचे । धर्मसभा के दौरान विध्वदरत्नजी मःसा: द्वारा नगर के मंदिर का शीघ्र ही जीर्णोध्दार हो उसके लिये अपनी पसंद की एक कोई भी वस्तु छोडने का संकल्प दिलाया ताकि शीघ्र ही निर्माण कार्य हो । आज बाहर से आये अतिथीयों की सेवा का लाभ सचिन ,अभिषेक भंडारी परिवार ने लिया । धर्मसभा का संचालन राहुल खटोड़ ने किया ।


Share To:

Post A Comment: