सेगाव~ भागवत कथा:~कथा के चोथे दिन धूमधाम से मनाया कृष्ण जन्मोत्सव*~~
सेगाव से संतोष गोयल की रिपोर्ट~~
सेगाव_ देवी देवताओं के माध्यम से मनुष्य को ऊर्जाओं को प्राप्त करना चाहिए,मनुष्य जब सूर्य भगवान को अर्ग देता हे तब उसके छिटे मनुष्य के पैरो में नहीं होना चाहिए।हरेक घरो के आंगन में तुलसी का पोधा अवश्य होना चाहिए और उस पोधे की प्रतिदिन परिक्रमा होना चाहिए ऐसा करते रहने से उस घर में कभी संकट नहीं आते हैं।मनुष्य को भक्ति की लगन किसी के लगाने से नहीं लगती हे ,भक्ति अपने आप लगती हे।जिस तरह से आग की एक चिंगारी विकराल रूप लेती हैं उसी तरह से ही यदि मनुष्य अपने जीवन में राम नाम की चिंगारी का श्रवण कर ले तो उसका जीवन सफल हो जाता हे।कष्ट कुछ पल का और संकट जीवन भर का होता हे।
नन्द घर आंनद भयो जय कन्हैयालाल की,हाथी घोड़ा पालकी की...गूंज से माहौल हुआ भक्ति मय
धन का नहीं भगवान की भक्ति का स्मरण करना चाहिए ।भगवान के नाम का जाप करने से मनुष्य के सभी संकट दूर होते हे,कष्ट और संकट में बड़ा अंतर होता हे।कष्ट भगवान की सौजन्यता हे,कष्ट भगवान की व्यवस्था है।
यह उदगार नगर के लोनारा रोड पर नगर के उपसरपंच हरिओम यादव के निवास पर श्री मद भागवत ज्ञान गंगा कथा के चोथे दीन प रामेश्वर जी जोशी के मुखारविंद से भागवत कथा का वाचन करते हुए दिए गए।इस दौरान श्री कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया और वासुदेव श्री कृष्ण की झांकी सजाई गई ।कथा के दौरान जैसे ही मंच पर श्री कृष्ण जन्मोत्सव की झांकी पहुंची कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया।कृष्ण जन्मोत्सव से पंडाल में मथुरा गोकुल सा माहौल हो गया। नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की, हाथी घोड़ा पालकी की गूंज से माहौल भक्तिमय हो गया। श्री कृष्ण जन्म पर हर कोई अपने को झूमने से नहीं रोक पाया। कथा के दौरान पंडित जोशी के गाए भजनों पर श्रद्धालु नृत्य करने लगे कथा सुनने के लिए नगर सहित आसपास महिलाएं पुरुष पहुंच रही है।

Post A Comment: