बीड~ मृतक विनोद के नाम पर नहीं है कोई कर्ज ~
बीड रवि कुमार~~
आज सुबह पुनासा तहसील के ग्राम जलकुंआ निवासी विनोद पिता जगदीश भिलाला ने नीम के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। तहसीलदार पुनासा द्वारा इस संबंध में भेजी गई रिपोर्ट के अनुसार मृतक के नाम से भू अभिलेख में न ही कोई भूमि दर्ज है और न ही उसके नाम से बैंकों द्वारा कोई ऋण स्वीकृत किया गया है। उसके पिता जगदीश के नाम से 0.26 हेक्टेयर क्षेत्र में जलकुंआ में सिंचित भूमि रिकार्ड में दर्ज है, जिस पर वर्तमान में गेंहू की फसल बोई गई है। मृतक का पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार कर दिया गया है तथा मृत्यु का कारण स्पष्ट नही है

Post A Comment: