खण्डवा~, मां काली मंदिर के स्थापना दिवस पर हुआ भंडारा ~~

खंडवा, संजय चौबे ~~


प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी मां महाकाली मंदिर का स्थापना दिवस धार्मिक उल्लास के साथ मनाया गया। मां काली मंदिर के 32 वें स्थापना पर मां काली का विशेष श्रृंगार कर पूजना अर्चना की गई वहीं सुबह 8 बजे पंडितों के मंत्रोच्चार के बीच हवन हुआ जिसमें श्रद्धालुओं द्वारा आहूति दी गई। तत्पश्चात मां महाकाली का विशाल भण्डारा दोपहर 12 बजे से आयोजित हुआ जिसमें हजारों की संख्या में भक्तगणों ने प्रसादी ग्रहण की। रात्रि 8 बजे मां काली की महाकाकड़ा पंडित अजय सोहनी व श्रद्धालुओं द्वारा की गई। आरती व भंडारे में पुजारी अजय सोहनी, गेंदालाल सोहनी, हरीश बाथम, जगदीश चौहान, वीरेंद्र श्रीमाली, धर्मेन्द्र लाड़, सुनील तंवर, उमेश यादव, सोमू माहेश्वरी सहित बड़ी संख्या में भक्तों ने उपस्थित होकर पुण्य लाभ लिया।


Share To:

Post A Comment: