मनावर ~ केबिनेट मंत्री सुरेन्द्रसिंह बघेल को दिया ज्ञापन~~
निलेश जैन मनावर ~~
नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण मंत्री सुरेंद्रसिंह बघेल के आज 2 फरवरी मनावर आगमन पर धार जिला किसान कमेटी के नेतृत्व में ज्ञापन दिया गया । ज्ञापन का वाचन ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष ओम सोलंकी ने किया ज्ञापन में बताया गया कि ओम्कारेश्वर परियोजना की चतुर्थ चरण नहर को शीघ्र चालू कि जावे। साथ ही ओम्कारेश्वर परियोजना की चतुर्थ चरण नहर जो उमरबन ब्लाक के ग्राम छितरी तक ओपन निर्मित है तथा छितरी ग्राम के पास से 58 किलोमीटर तक अंडरग्राउंड सी.सी.पाइप लाइन डाली गई है । उक्त कैनाल से उमबन ब्लॉक के 21 ग्राम मनावर ब्लाक के 51 ग्राम तथा कुक्षी तहसील के ग्राम निसरपुर के 13 ग्रामो के किसानों को सिंचाई सुविधा उक्त पाइप लाइन से मिलना एनवीडीए द्वारा चतुर्थ चरण कि नहर डीपीआर में तय की है । उक्त नहर को 30 जून 2014 में पूर्ण होकर चालू की जाना थी लेकिन नहर निर्माण कंपनी ने पिछले 4 वर्षों तक लगातार विभाग से मोहलत लेती रही । इस इस दौरान निर्माण कार्य के लागे की बढ़ती गई अभी तक एनवीडीए 334,04 करोड़ का भुगतान कंपनी कर दिया है । 31 दिसंबर 2018 को अंतिम अवसर भी विभाग द्वारा कंपनी को दिया गया था । वह भी खत्म हो चुका है अभी तक नहर का टेस्टिंग कार्य सफल नहीं हुआ है इसे लेकर एनवीडीए एवं निर्माण कंपनी में गंभीर नहीं है जिला किसान कांग्रेस कमेटी मांग कि है उक्त योजना में बरती गई लापरवाही धांधली की जांच कराए तथा इस योजना को पूर्ण करने के लिए विभाग को निर्देशित कर चतुर्थ चरण नहर का टेस्टिंग कार्य शीघ्र करवा कर क्षेत्र के किसानों को सिंचाई की सौगात दिलाई जाये । ज्ञापन देने वाले में काग्रेस नेता एवं किसान महेंद्रसिंह पिपरीमान ,ओम पाटीदार, खेमाजी गहलोत निरंजन डावर, मुकेश पाटीदार ,रामेश्वर पाटीदार अरुण गर्ग, रविन्द्र पाटीदार तथा नाहर से प्रभावित कई ग्रामों के किसान भी उपस्थित थे ।

Post A Comment: