सरदारपुर/लाबरिया -: ग्राम पंचायत बोडिया में सरपंच - सचिव द्वारा किया गया लाखों रुपये का भ्र्ष्टाचार*~~
दो वर्ष पूर्व ही आंगनवाड़ी भवन की सम्पूर्ण राशी निकालली गई और शौचालय तथा बाउंड्री वाल निर्माण आज तक नहीं*~~
*मोहन पुरोहित की रिपोर्ट Mo.9977526447*
धार -: सरदारपुर तहसील की ग्राम पंचायत बोडिया में सरपंच - सचिव द्वारा किया गया लाखों रुपये का घोटाला मामला है ग्राम पंचायत बोडिया के अंतर्गत आने वाला मजरा खोखलमाता का जहा
आंगनवाड़ी भवन निर्माण को लेकर भ्र्ष्टाचार का किया गया आंगनवाड़ी भवन निर्माण के लिए शासन द्वारा चोवदवा वित् से छ: लाख रुपये एवं 1 लाख 85 हजार रुपये मनरेगा द्वारा स्वीकृत किया गया था जिसमें भवन निर्माण ,शौचालय निर्माण एवं बाउंड्री वाल निर्माण कार्य किया जाना था लेकिन सरपंच सचिव की भ्र्स्टाचारी के चलते केवल भवन निर्माण करवा कर ही इति श्री कर ली गई भवन निर्माण हुए दो वर्ष हो गए लेकिन आज दिन तक शौचालय एवं बाउंड्री वाल निर्माण नहीं किया गया आंगनवाड़ी में शौचालय नहीं होने से नन्हे नन्हें बच्चों एवं कार्यकर्ता तथा सहायक को सोंच करने में काफी समस्याओ का सामना करना पड़ता है और मजबूरन खुले में ही सोंच करना पड़ता है ! जबकि आंगवाड़ी भवन निर्माण को लेकर सरपंच सचिव द्वारा 7 लाख 85 हजार रुपये की सम्पूर्ण राशि निकाल कर आहरित करली गई है ! चौकाने वाली बात तो तब सामने आती है की आंगवाड़ी भवन निर्माण कार्य जिसमें शौचालय तथा बाउंड्री वाल नहीं होने के बाद भी उपयंत्री द्वारा वेल्यूवेशन कैसे कर दिया गया एवं राशि सम्पूर्ण निकालली गई क्या मामला मिली भगत का तो नहीं !

Post A Comment: