बुरहानपुर ~एनसीसी " ए " प्रमाण पत्र परीक्षा सम्पन्न~ 
       
बुरहानपुर (मेहलक़ा अंसारी)

 बुरहानपुर जिले की समस्त शालाओं के एनसीसी कैडेट्स की " ए" प्रमाण पत्र की लिखित परीक्षा एनसीसी डायरेक्टोरेट एमपी सीजी के निर्देशानुसार निर्धारित मापदंडों के अनुसार यहां रविवार को प्रातः 11 बजे से 2 बजे तक 36 एनसीसी बटालियन खंडवा के अधिकारी सुबेदार दिनकर मांगले, एंव अन्य पी आई स्टाफ से हवलदार रामा आरोद,इलियास क़ुरैशी, संजय, चंद्रेश एंव लश्कर आदि की मौजूदगी में माध्यमिक शिक्षा मंडल की तर्ज़ पर सम्पन्न हुई। इस के बाद प्रेक्टिकल ऐक्ज़ाम भी सम्पन्न हुआ।  इस परीक्षा में पंजीकृत 127 कैडेट्स के विरूद्ध 110 कैडेट्स परीक्षा में शामिल हुए। हकीमिया स्कूल के एनसीसी आफिसर टी जे मुफ़्ती ने बताया कि यह दो वर्षीय पाठ्यक्रम है, जिसमें एक वार्षिक शिविर की उपस्थिति अनिवार्य है तथा 500 नंबर में से हर विषय में 45 फीसदी नंबर प्राप्त करना अनिवार्य है। इस अवसर पर शासकीय सुभाष उमावि बुरहानपुर के एनसीसी आफिसर संतोष सिंह ठाकुर, सैकंड आफिसर अतुल चौरे, टी जे मुफ़्ती, एंव गणेश उमावि बुरहानपुर की ओर से पी जी कदम अपने कैडेट्स के साथ मौजूद थे।

Share To:

Post A Comment: