बुरहानपुर~ अल्पसंख्यक पिछड़ा वर्ग संगठन द्वारा आयोजित निःशुल्क चिकित्सा शिविर में 900 बच्चों की जांच कर की गई दवाई वितरण~~
बुरहानपुर (मेहलक़ा अंसारी)
प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी रविवार को राष्ट्रीय अल्पसंख्यक पिछड़ा वर्ग संगठन द्वारा निःशुल्क जांच एवं दवाई वितरण कैंप का आयोजन जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अजय रघुवंशी, युवा नेता हर्षित ठाकुर, रवींद्र महाजन, शैली कीर, अक़ील औलिया, उमेश जंगाले सहित अन्य महानुभवों की मौजूदगी में किया गया, जिसमें मैट्रो हास्पिटल के संचालक एंव शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. सैयद नदीम सहित डॉ. जफर इकबाल. डॉ. राशिद अंसारी. मो. रियाज राजा एवं अन्य डॉक्टरों द्वारा लगभग 900 बच्चों की जांच कर दवाईयों का निःशुल्क वितरण किया गया । इस अवसर पर आयोजक संगठन के पदाधिकारियों द्वारा पधारे जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों से सभी डॉक्टरों को शिल्ड भेंट कर स्वागत कराया।
कैंप में शहर के समाजसेवी एवं जनप्रतिनिधि द्वारा डॉक्टरों से दवाइयों की जानकारी ली एवं संगठन के लोगों का उत्साहवर्धन किया। कैंप में संगठन के रियाज फारूक खोकर , शरीफ शालीमार, मुश्ताक़ क़ुरैशी , इकराम साहब, इरफान क़ुरैशी , फरीद अंसारी, शेख शकील क़ुरैशी , लुक़मान साहब, शेख सलीम, नूर मोहम्मद , शहज़ाद नूर, गुड्डू ईरानी, अनीस साहब, शेख रफीक़ , मुन्ना भाई वगैरा उपस्थित थे।

Post A Comment: