सेगाव~गुरु ने शिष्य को ब्लड देकर बचाई जान~~
सेगाव से संतोष गोयल की रिपोर्ट~~
*35किलोमीटर जिला मुख्यालय जाकर दिया ब्लड*
नगर के शुभम पिता कैलाश चौहान का लिवर डेमेज होने से खून नही बन रहा था,इसी को लेकर शुभम को ब्लड की आवश्यकता हुई।जैसे ही इस बात की खबर नगर के शिक्षक जगदीश चोधरी और जितेन्द्र पाटीदार को लगी ,तुरन्त दोनों स्वय के खर्च से जिला मुख्यालय पहुंचकर दोनों ने शुभम को खून दान किया।
वर्तमान में शुभम जिला अस्पताल मेडिकल वार्ड में मरीज भर्ती है।जहा उसका उपचार जारी हैं।
जगदीश और जितेन्द्र की इस मानवीय कार्य को लेकर नगर में प्रशंशा की जा रही हे।मालूम होवे की शुभम को इन दोनों ने पड़ाया गया हैं।

Post A Comment: