हरदा ~ खिरकिया आनंद उत्सव का शुभारंभ स्थानीय उत्कृष्ट विद्यालय के मैदान में पतंगबाजी से किया गया~
अंकुश विश्वकर्मा हरदा ~~
खिरकिया। आनंद उत्सव का प्रतीकात्मक शुभारंभ स्थानीय उत्कृष्ट विद्यालय के मैदान में पतंगबाजी से किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद अध्यक्ष जगदीश सोलंकी तथा अध्यक्षता अनुविभागीय अधिकारी विष्णु यादव द्वारा की गई। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा कहा गया कि जीवन में व्यस्तता के बाद आनंद के क्षण दुर्लभ ही हो पाते हैं हमें जब भी जहां भी अवसर मिले आनंद के पलों का लाभ उठाना चाहिए। आनंद उत्सव के प्रभारी उमाकांत वर्मा ने बताया कि सोमवार से सभी पंचायतों में आनंद उत्सव कार्यक्रम प्रारंभ हो गया जिसमें स्थानीय स्तर पर खेलकूद सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जो कि 21 जनवरी तक चलेंगे पंचायत स्तर से प्रतिनिधि कलस्टर स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं में भाग लेकर 22 एवं 23 जनवरी को खंड स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं में भाग ले सकेंगे । कार्यक्रमों के उद्द्देश्य प्रतिस्पर्धात्मक न होकर आनंदित रहने का है कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों द्वारा मैदान पर पतंग उड़ाकर रोमांचित कर दिया और कहां कि आज हमें अपना बचपन याद आ गया है कार्यक्रम में तहसीलदार विकी सिंघमारे, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत शिवजी सोलंकी ,खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ आर के विश्वकर्मा ,नायब तहसीलदार स्मिता देशमुख, नपा सीएमओ आत्माराम सांवरे, आनंंद प्रभारी उमाकांत वर्मा ,वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी संजय जैन, वरिष्ठ अध्यापक टी के राय, जी पी नीलकंड आदि उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ अध्यापक संतोष मालवीय द्वारा किया गया।

Post A Comment: