हरदा ~ महिला कांग्रेस सेवा दल द्वारा मकर संक्रांति के शुभ अवसर सुहागन महिलाओं को सुहाग की सामग्री का वितरण किया ~~

अंकुश विश्वकर्मा हरदा ~~

हरदा। जिला कांग्रेस सेवा दल के सौजन्य से महिला कांग्रेस सेवा दल द्वारा महिला जोड़ो कार्यक्रम अंतर्गत मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर निचली बस्ती खेड़ीमेहमुदाबाद में 108 सुहागन महिलाओ को सुहाग सामग्री का वितरण किया गया और कुकू हल्दी कार्यक्रम रखा गया । इस कार्यक्रम में महिला सेवा दल के उत्साहवर्धन हेतु हरदा कांग्रेस सेवा दल के जिला- अध्यक्ष गोविंद जी व्यास, महिला कांग्रेस सेवा दल की जिला- अध्यक्ष सुष्मिता राजपूत, ब्लॉक अध्यक्ष राधिका शेखावत, उपाध्यक्ष सावित्री पंवार, उपाध्यक्ष ज्योति तिवारी,क्षमा बाई, रूखमणी बाई व झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के ब्लॉक अध्यक्ष कृष्णा कुचबंदिया मौजूद थे ।

Share To:

Post A Comment: