महात्मा गाँधी के बाल जीवन पर नाटक मंचन की तैयारी~~

(ताहिर कमाल सिद्दीकी)।

दिल्ली के नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा के बच्चों ने महात्मा गाँधी के बाल जीवन पर आधारित नाटक 'मोनिया दि ग्रेट' पेश करने की तैयारी है।सीनियर थिएटर पर्सनालिटी हफीज़ खान ने इस नाटक का निर्देशन किया है।एनएसडी के चिल्ड्रन थिएटर फेस्टिवल में शकील अख्तर का यह दूसरा नाटक है।जिसे मंचन के लिये चुना गया है।

अभिकल्पना कैलाश चौहान ने की है, सह निर्देशन आशीष देवचारण और संगीत कलीम जफर का है।यह नाटक एनएसडी में शुरू हो रहे हैं। तीन दिन के चिल्ड्रन थियेटर फेस्टिवल में हो रहा है। 23 जनवरी की शाम इसके दो शो होंगे।इस नाटक की तैयारी के दौरान 10 से 15 साल के बाल कलाकार महात्मा गाँधी के बचपन की छोटी-छोटी बातों को जानने की कोशिश करते रहे, उनके बारे में पढ़ते और विचार करते रहे और यह पता करने की कोशिश करते रहे कि आख़िर वो कौन सी बातें थीं जिन्होंने मोनिया यानी मोहन को महात्मा बना दिया।मोनिया दि ग्रेट..बापू के बचपन पर आधारित नाटक को लेकर बच्चों ने खास तैयारी की है।यकीन है ये ड्रामा नई जेनरेशन को थियेटर से जोड़ने के लिए जज़्बा पैदा करेगा।


Share To:

Post A Comment: