सेगाव~छात्राएं ही हमारे देश का भविष्य ~केदार डावर*~~
सैकड़ों छात्र छात्राओं ने स्पर्धाओं में लिया भाग~~
सेगाव से संतोष गोयल की रिपोर्ट~~
*सेगाव* मध्यप्रदेश शासन द्वारा आयोजित आंनद उत्सव का आयोजन मंगलवार को बी आर सी परिसर में किया गया।कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक केदार डावर,अध्यक्षता वरिष्ठ नेता बोंदर सिंह मंडलोई,शांतिलाल पाटीदार,तहसील पत्रकार संघ अध्यक्ष अजय पालीवाल ,राजेंद्र मंडलोई, खेमुसेठ,काशीराम यादव, पंडरीनाथ गुप्ता,रमेश तिवारी के साथ तहसीलदार राधेश्याम पाटीदार द्वारा मा सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण ,पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।
आंनद उत्सव के दौरान खो खो,कबड्डी,रस्साकशी, सांस्कृतिक,लोकगीत,नृत्य आदि प्रतियोगिता रखी गई,जिसमें सैकड़ों छात्र छात्राओं के साथ समस्त शाला प्रबन्धक,नगर के गणमान्य नागरिको ने बड़े उत्साह से भाग लिया।
विधायक डावर ने इस अवसर पर कहा कि इस आयोजन में छात्राओं की मोजुदगी ज्यादा देख बडी खुशी हो रही हैं और यह छात्राएं ही आज हमारे देश की भविष्य हैं।
बोंदर सिंह मंडलोई ने कहा कि पहले की शिक्षा में एक पीरियड खेलकूद का ही हुआ करता था,जिससे छात्र छात्राओं को शारीरिक एवं मानसिक व्यायाम हो जाया करता था।उन्होंने उपस्थित छात्र छात्राओं को बताया कि वह पड़ाई के साथ साथ नेतिक शिक्षा के साथ सकारात्मक एवं संस्कारिक गुण भी होना अतिआवश्यक है।
शांतिलाल पाटीदार ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।
आंनद उत्सव के दौरान अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा खेलकूद का लुफ्त उठाया गया।
*विधायक ने ली अधिकारियों की क्लास*
*जनप्रतिनिधियों का विशेष ध्यान रखे*
मौजूद अधिकारियों को विधायक डावर द्वारा मौजूद जनप्रतिनिधियों का परिचय देते हुए सख्त हिदायद देकर कहा कि आने वाले हरेक आयोजनों में इनकी उपस्तिथि अतिआवश्यक रहे और इनकी बातो को भी गम्भीरता से लेकर हल किया जावे।

Post A Comment: