मनावर ~आबकारी विभाग ने की कारवाई~~
कुल 12720 की शराब जब्त~~
निलेश जैन मनावर ~~
धार कलेक्टर दीपक सिंह के निर्देशन में तथा सहायक आयुक्त आबकारी संजीव कुमार दुबे जिला धार के मार्गदर्शन पर मनावर के समीप ग्राम बोरूद में आरोपी कैलाश पिता शिवराम मालवीय के आधिपत्य से 02 पेटी देसी प्लैन मदिरा एवं 07 पेटी बियर कुल मदिरा :72.6 बल्क लीटर बरामद कर जप्त किया गया।आरोपी के विरुद्घ म.प्र. आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)क/34(2) के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया गया ।कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी राजेश जैन ,आबकारी उपनिरीक्षक योगेश टटवाल, मुख्यआरक्षक समील राम, आरक्षक कोमल कनेल मोजुद थे । जप्त शराब की कुल कीमत लगभग 12,720 रुपये है। प्रकरण में अनुसंधान जारी है

Post A Comment: