सरदारपुर~मुख्यमंत्री फसल ऋण माफी योजना अन्तर्गत विकासखण्ड सरदारपुर की ग्राम पंचायत दसई में क्षेत्रीय विधायक ग्रेवाल करेंगे शुभारंभ*~~
सरदारपुर/मुख्यमंत्री फसल ऋण माफी योजना में किसानो के ऋण माफी हेतु आदिम जाति सेवा सहकारी समिति दसाई में दिनांक 16 जनवरी 2019 को दोपहर 02 बजे से माननीय विधायक महोदय श्री प्रताप जी ग्रेवाल विधानसभा क्षैत्र 196 सरदारपुर द्वारा किया जावेगा शुभ आरम्भ में किसानो के ऋण माफी हेतु बैंक से आधार सीडेड किसानो के हरे रंग के आवेदन पत्र एवं गैर आधार कार्ड सीडेड सुची से किसानो के सफेद रंग के आवेदन पत्र साथ ही त्रुटिसुधार हेतु दावा-आपत्ति के लिये गुलाबी आवेदन पत्र ग्राम पंचायतों में भरे जावेगे ग्राम पंचायत दसाई के अधिक से अधिक ऋण माफी योजना के किसानों को शामिल होने हेतु अपील की जाती हैं, 16 जनवरी 2019 से 25 जनवरी 2019 तक जनपद पंचायत की समस्त 95 ग्राम पंचायत में ऋण माफी के आवेदन भजे जा रहे हैं, कृपया सभी ग्राम पंचायत या सम्बंधित बैंक से सम्पर्क कर सकते हैं, किसी भी समस्या के लिये जनपद पंचायत सरदारपुर से सम्पर्क किया जा सकता हैं । योजना अन्तर्गत सभी सचिव एवं सहायक सचिव को आज दिनांक 15 जनवरी 2019 को समय 04 बजे जनपद पंचायत सरदारपुर के सभा कक्ष में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सरदारपुर द्वारा ऋण माफी योजना की विस्त्रृत्र जानकारी भी दी गई हैं ।

Post A Comment: