बैतूल~ ठेकदारों की मनमानी के चलते ग्रामवासी हो रहे परेशान ~~
सचिन शुक्ला बैतूल~~
शाहपुर - पीएचई विभाग की लापरवाही के चलते ग्रामवासी स्वयं खोद रहे पानी के पाइप लाइन के लिए नाली । यह किस्सा ब्लॉक की ग्राम पंचायत भयावाडी का है ग्राम भयावाड़ी में बीते 4 वर्षों से पीएचई विभाग के द्वारा बनाई गई पानी की टंकी अभी तक मात्र सो पीस बनी हुई है और पूरे गांव में अभी तक नल जल योजना सुचारू रूप से चालू नहीं हो पाई जिसकी शिकायत को लेकर पीएचई मंत्री सुखदेव पांसे से ग्रामवासि मिले एवं अपनी समस्या बताई जिसको लेकर पीएचई मंत्री सुखदेव पांसे के द्वारा कार्यवाही करते हुए पीएचई विभाग बैतूल को सूचना दी गई उसके बाद भी पीएचई विभाग के द्वारा कोई कड़ी कार्यवाही नहीं की गई और पानी की समस्या को देखते हुए ग्राम की महिलाएं स्वयं ही नाली खोदने निकली अब देखना है पानी की समस्या का निराकरण होता है या नहीं।
इनका क्या कहना
पिछले 4 वर्षों से ग्राम में पानी की टंकी बनी हुई है ग्राम में पानी की समस्या को लेकर पी. एच. ई.विभाग को शिकायत की गई है,लेकिन अभी तक विभाग की और से कोई कठोर कार्यवाही नहीं की गई है कुछ दिनों से गाव में पानी की समस्या जादा बढ गई है जिसको दूर करने के लिए ग्राम पंचायत के द्वारा कार्यवाही की जाएगी।
गीता विनोद उइके
सरपंच भयावाडी

Post A Comment: