हरदा /खिरकिया~ पवन एक्सप्रेस की चपेट में आया युवक, इजंन में फंसा शव खिरकिया स्टेशन तक पहुँचा~~
अंकुश विश्वकर्मा हरदा ~~
खिरकिया । 11061 पवन एक्सप्रेस ( दरभंगा) में इजंन के सामने एक युवक की आ जाने से मौत हो गई है।। जानकारी के अनुसार पोखरनी पुल के पास रात 11:00 बजे एक युवक पवन एक्सप्रेस की चपेट में आ गया। पवन एक्सप्रेस में लगभग 25 वर्ष का एक युवक इजंन के सामने आ जाने से मौत हो गई है युवक का शव इजंन के समाने फसा हुआ था। युवक की शिनाख्त जारी इसके लिए जानकारी जुटाई जा रही है। स्टेशन पर ट्रेन लगभग 20 मिनट रुकी रही। युवक के सुसाइड की आशंका जताई जा रही हैं ।

Post A Comment: