भिण्ड~ मप्र सरकार का भाजपाइयों ने किया पुतला दहन~~

*भिण्ड से गिर्राज बौहरे की रिपोर्ट*~


भिण्ड।। मध्यप्रदेश में जब से नई सरकार आई है, अपराध लगातार बढ़ रहे हैं और कानून-व्यवस्था की स्थिति दिन प्रतिदिन ही खराब होती जा रही है। यदि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति नहीं सुधरती है और हमारे कार्यकर्ताओं के साथ बदले की भावना से कार्रवाई होती है, तो भारतीय जनता पार्टी सड़कों पर उतरकर विरोध करेगी। यह बात सोमवार को पार्टी के जिला अध्यक्ष संजीव कांकर ने मप्र सरकार का पुतला दहन करने के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए कही। भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश में लगातार बिगड़ रही कानून व्यवस्था की स्थिति के खिलाफ पूर्व में शनिवार को सभी जिला मुख्यालय पर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन कलेक्टर्स को सौंपा था। लेकिन इसके बाबजूद भी कोई सुधार नही होने पर आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने मप्र सरकार का पुतला दहन किया है।

*सरकार बदलने के साथ ही फैली अराजकता : संजीव*

भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के साथ ही जिस तरह अराजकता का वातावरण बना है,  कानून व्यवस्था ठप्प होती जा रही है, उसी का परिणाम है कि विधानसभा उपाध्यक्ष हिना कांवरे के काफिले के साथ दुर्घटना होती है और सरकार उसमें नक्सली कनेक्शन मानती है। इंदौर में कारोबारी संदीप अग्रवाल को गोलियां से भून दिया जाता है। हाल ही में हमारी पार्टी के प्रमुख नेता और दो बार मंदसौर नगरपालिका के अध्यक्ष रहे श्री प्रहलाद बंधवार की नृशंस हत्या हो जाती है। ये घटनाएं इस बात का सबूत हैं कि नई सरकार कानून व्यवस्था कायम रखने में असमर्थ है।

पिछले सप्ताह भर में प्रदेश में भड़की अराजकता, हत्याओं का दौर जारी होने ने से भाजपा कार्यकर्ताओं रोष व्याप्त है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरकार पर प्रश्नचिन्ह लगते हुए कहा कि अधिकांश हत्याएं और लूटपात भाजपा परिवार के लोगों के साथ क्यों?

ऽ इंदौर में कारोबारी संदीप अग्रवाल को सरेआम गोलियों से भून दिया गया, आज तक हत्यारों को अतापता नहीं।

ऽ मंदसौर नगरपालिका के दो बार अध्यक्ष रहे भाजपा के नेता प्रहलाद बंधवार की सरे बाजार गोली मारकर हत्या कर दी गई।
सरकार  हत्याकांड को गंभीरता से लेने की बजाय राजनीतिक रंग देने पर उतरी।

ऽ बड़वानी में भाजपा के मंडल अध्यक्ष मनोज ठाकरे को बेरहमी से मार डाला गया। हत्यारों का अभी तक अता पता नहीं।

ऽ आज ही गुना में परमाल कुशवाह नामक युवक को गोली से उड़ा दिया गया, यह युवक भारतीय जनता पार्टी के पालक संयोजक शिवराम कुशवाह का परिजन था।

ऽ जिन लोगों ने गुना में यह हत्याकांड किया है, वे कांग्रेस से संबंध रखते हैं।

ऽ ठीक इसी दिन बड़वानी में मंडल उपाध्यक्ष उनके भाई और बेटे को वाहन रोककर घेरकर हमला किया गया।
उनका सारा सामान लूटा गया। बुरी तरह घायल भाजपा नेता और उनका परिवार अस्पताल में भर्ती है।

ऽ जबलपुर के अब्दुल हमीद मंडल के महामंत्री मगन सिद्दकी पर प्राणघातक हमला किया गया है। वे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है।

इन सभी कारणों से नाराज भाजपा पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आज भिण्ड नगर के परेड चौराहे पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं के बीच सरकार का पुतला दहन किया। इस पुतला दहन के अवसर पर जिलाध्यक्ष संजीव कांकर,पूर्व जिलाध्यक्ष केशवसिंह भदौरिया व राजेन्द्र राजे शर्मा, जिला उपाध्यक्ष भरत शर्मा,अर्पित मुदगल जिला मीडिया प्रभारी,उषा नगरिया,नगर अध्यक्ष राजीव गुप्ता,रामप्रकाश माँझी,प्रदीप भदौरिया टीपू,भाजयूमो प्रदेश उपाध्यक्ष सुदीप भदौरिया,महिलमोर्चा जिलाध्यक्ष सीमा शर्मा,भाजयूमो जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र गुर्जर,अनिल कुशवाह,उपेंद्र रजौरिया,रछपाल कुशवाह, मोहम्मद अली,टंटी कुशवाह.बजरंग भदौरिया,मोनू नरवरिया,पिंकी शर्मा,बेबी राठौर,कल्पना सोनी,पूर्णिमा भदौरिया.शम्भूदयाल शाक्य,मनोज अंनत,सुनील भदौरिया,बबली तोमर,राजकुमार तोमर,संतोष कुशवाह,श्यामू कुशवाह,स्नेहलता भदौरिया,गोलू सोनी,,निर्मल आर्य,रोहित राजावत, सत्यभान नरवरिया,सर्जन नरवरिया सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Share To:

Post A Comment: