खिलेडी/पाना~~शहीद नायब सूबेदार रविन्द्र सिंह जी राठौर की 61 वीं जयंती के उपलक्ष्य में युवा सोच~~
जगदीश चौधरी (खिलेडी)9617174241~
सामाजिक संगठन,राजगढ़ व दसई इकाई के युवाओ ने पहुंँच कर शहीद के ग्रह ग्राम पाना में शहीद राठौर की प्रतिमा व आस-पास के क्षेत्र की साफ सफाई की गई । प्रतिमा पर द्वीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया गया ।
युवा सोच सामाजिक संस्था इकाई राजगढ़ द्वारा समय-समय पर महापुरुषों की प्रतिमा की सफाई कर आयोजन किये जाते रहे है ।
शहीद राठौर का जन्म पाना में 21 जनवरी 1958 को ठाकुर नाथुसिह जी राठौर के यहाँ हुआ था राठौर बचपन से ही देश भक्ति करने का जुनून था वे 1 जनवरी 1979 को भारतीय थल सेना की 13 रेजिमेन्ट मैं भर्ती होकर प्रशिक्षण प्राप्त कर देश सेवा में गये,राठौर 9 जुलाई 2001 को जन्मु कश्मीर के सुनरकोट तहसील के घने जगलो में आतंकवादियों से मुकाबला करते हुए शहीद हो गये थे ,शहीद राठौर धार जिले के एक मात्र शहीद है जो भारत की राजस्व सीमा पर शहीद हुए थे ।
युवा सोच राजगढ़ के मिडीया प्रभारी विक्रम सिंह चावडा ने बताया की हमारी संस्था ,राजगढ़ में बीते तीन वर्षों से नगर में लगी सभी महापुरुषो की प्रतिमाओं को उनकी जयंती व प्रति सोमवार को संस्था के सदस्यों के द्वारा साफ सफाई का कार्य किया जाता है।
इस बार संस्था धार जिले के एक मात्र शहीद रविन्द्रसिह राठौर की जयंती पर उनके गांव पाना पहुँच कर शहीद राठौर की प्रतिमा को स्वच्छ किया गया । इस अवसर पर युवा सोच राजगढ़ के अध्यक्ष गौरव सराफ व शहीद रविन्द्र सिंह स्म्रति मंच,पाना दिनेश रघुवंशी,गोवर्धनसिंह डोडिया,दीपक गिरी,पंकज गुजरती,राहुल बैरागी जगदीश चौधरी व शहीद के बड़े भाई मदन सिंह राठौर उपस्थित रहे । स्म्रति मंच द्वारा युवा सोच के सदस्यों का आत्मीय आभार प्रकट किया । जो महापुरुषों की प्रतिमाओ को समय-समय पर देख-रेख करते है।
नदारद रहे जनप्रतिनिधि व अधिकारी
जिले के शहीद की जयंती पर इस बार भी कोई प्रशासनिक अधिकारी और नही कोई राजनेतिक पार्टी के नेता शहीद को श्रद्धांजलि देने नही पहुचे। राजनेतिक पार्टियो व नेताओ द्वारा की गई घोषणाओ पर अमल होना मुश्किल ही दिखाई दे रहा है । कार्यक्रम का संचालन संस्था कोषाध्यक्ष कमलेश राव पवार ने किया व आभार गोवर्धन सिंह डोडिया ने किया ।

Post A Comment: