शिवपुरी~~अवैध परिवहन करते हुए तीन डम्पर और दो ट्रेक्टर ट्रॉली तहसीलदार और खनिज विभाग के अधिकारी ने पकड़े ~~
शिवपुरी~~(चम्बल संभाग ब्यूरो चीफ संजय दीक्षित)
शिवपुरी~~अवैध परिवहन की सूचना पर कार्रवाई करते हुए कराहल विकासखंड के तहसीलदार और खनिज विभाग के अधिकारी ने रविवार की दोपहर तीन डंपर और दो ट्रेक्टर ट्रॉली जब्त किए हैं।तहसीलदार भरत नायक, खनिज अधिकारी घनश्याम यादव को सूचना मिली कि प्रधानमंत्री सड़क योजना में गिट्टी में मिट्टी मिलाकर डम्फर में भरकर ले जाया जा रहा है।इसी सूचना पर तहसीलदार और खनिज विभाग की टीम ने ककरधा चौराहे पर जा कर चैकिंग शुरू कर दी। इसी दौरान हाइवे से गुजर रहे तीन डंपर रोके गए तो जांच करने पर पता चला कि डंपर में गिट्टी और मिट्टी को मिक्स कर ले जाया जा रहा था। इसका उपयोग प्रधानमंत्री सड़क निर्माण में किया जाना था।जाँच पड़ताल के दौरान डंपर चालकों पर अभिवहन पास बुक भी नहीं मिली। ऐसे में तीनों डंपर जब्त कर कलेक्ट्रेट में रखवा दिए गए। ड्राइवर ने बताया कि डंपर का ठेकेदार तुलसी नारायण गर्ग हैं।
इसके साथ ही टीम ने मुरम भरी हुई एक ट्रेक्टर ट्रॉली पकड़ी। इसे भी जब्त कर लिया गया। कार्रवाई यही नहीं रूकी टीम ने कराहल तहसील के पीछे रमणा नाले के पास सरकारी जमीन पर कब्जा करने की नीयत से डाले गए पत्थर और उन्हें लेकर आई एक ट्रैक्टर ट्रॉली को भी जब्त किया। जब्त किए गए ट्रैक्टर ट्रॉली को कराहल थाने में रखवा दिया गया है। तहसीलदार भरत नायक ने बताया कि राजस्व और खनिज विभाग की यह संयुक्त कार्रवाई थी। पकड़े गए डंपर और ट्रेक्टर ट्रॉली अवैध परिवहन के साथ बिना रायल्टी माल लेकर आ रहे थे।इस कारण इनको थाने में ले जाकर रखवा दिया है।

Post A Comment: