बड़वानी~ आशादीप सोशल किड्स फोर्स ने राहगीरों एवं अधिकारियों को लगाए मतदान प्रेरक बेच~~
बड़वानी /‘मेरा मत मेरी शान, लोकतंत्र की यही पहचान‘ कुछ इस तरह के मतदान प्रेरक बेच लगाकर समावेशी मतदान में नवाचारी पहल की गई। किड्स फोर्स के सह संयोजक ग्रंथ दुबे ने अभियान की शुरूवात पुलिस अधीक्षक श्री विजय खत्री को मतदान प्रेरक बेच लगाकर की।
पुलिस अधीक्षक श्री विजय खत्री ने बताया कि किड्स फोर्स के तरूण बालकों के द्वारा मतदान के लिए की गई यह गतिविधि जन मानस को मतदान के प्रति सजग करने का कार्य करेगी तथा इनके प्रयास अनुकरणीय है।
पूर्व कुलपति एवं आशाग्राम ट्रस्ट बड़वानी के सचिव डॉ. शिवनारायण यादव ने बताया कि आशादीप सोशल किड्स फोर्स विगत पांच वर्षों से विभिन्न जनजागरूकता गतिविधियों के लिए नवाचारी पहल करता रहा है, इसी कड़ी में बच्चों के द्वारा मतदाताओं को बेच लगाकर उनके कर्तव्यों के प्रति सजग करने के साथ-साथ उन्हें सम्मानित करने का भी कार्य किया है।
किड्स फोर्स सह संयोजक ग्रंथ दुबे ने बताया कि यह बेच स्वयं के द्वारा हस्त निर्मित तैयार किये गए है जो कि मतदाताओं को समावेशी मतदान के साथ-साथ लोकतंत्र में भागीदार बनने के लिए गर्व की अनुभूति देने का कार्य करेगें।
इस अवसर पर बच्चों के द्वारा कारंजा चौराहा पर राहगीरों को मतदान प्रेरक बेच लगाकर सामान्यजनों को 28 नवम्बर समावेशी मतदान करने की अपील करने के साथ-साथ दिव्यांगजनों, वरिष्ठ नागरिकों एवं गर्भवती महिलाओं को सुगम्य मतदान में सहयोग करने की बात कही। इस दौरान व्यवसायियों, कर्मचारियों एवं हाथ ठेला व्यापारियों को भी प्रेरक बेच लगाए गए। कैम्पेनिंग में डॉ. राहुल यादव, संजय यादव, श्री दिलीप दुबे, नरेन्द्रसिंह सिसौदिया, दुरसिंग गुथरे, मणीराम नायडू, रमेश यादव, हिमांशु वाबले आदि उपस्थित थे।

Post A Comment: