*खरगोन/सेगाव~ पारले जी बिस्किट से भरी मिनी ट्रक जलकर खाक*~~
*इंदौर से सेगाव आ रही थी मिनी ट्रक*~~
*लाखो का नुकसान,वाहन चालक की सूझबूझता से टला बड़ा हादसा*~~
सेगाव से संतोष गोयल की रिपोर्ट~~
सेगाव_ नगर से लगभग 500 मीटर की दूरी पर खंडवा बड़ोदरा राज्य मार्ग पर माताजी मन्दिर के पास एवं पुलिस चौकी के सामने बुधवार सुबह सुबह पारले जी बिस्किट से भरी मिनी ट्रक पूरी तरह जलकर खाक हो गई,आग का कारण शार्ट शर्किट होना बताया जा रहा हे,अचानक लगी आग से लाखों का नुक़सान बताया जा रहा हे।खरगोन से आई फायटर द्वारा आग पर काबू पाया।
वाहन क्रमांक MP_46 H 0430 के चालक विकास ने बताया कि वह इंदौर से सेगाव का बिस्किट भरकर आ रहा था ,तभी सेगाव के पहले ही अचानक शार्ट सर्किट हुआ जैसे ही शार्ट शर्किट के चलते वाहन में आग लगती दिखाई दी तब उसने अपने वाहन को बड़ी सूझबूझता से एक तरफ खड़ा किया उसके बाद आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया।यदि वाहन चालक ऐसी कंडीशन में अपने वाहन को नगर की ओर ले आता तो शायद नगर में भगदड़ होकर गम्भीर हादसा हो सकता था,वह इसलिए कि घटना स्थल से महज कुछ ही दूरी पर एक पेट्रोल पंप था।
घटना की जानकारी मिलते ही चौकी प्रभारी योगेंद्र जादौन घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने तुरन्त जिला मुख्यालय से फायर फाइटर बुलवाया।घटना के करीब एक घंटे बाद पहुंचा फायर ने स्तिथि को काबू किया।
*तहसील मुख्यालय का दर्जा प्राप्त फिर भी मूलभूत सुविधाओं का है टोटा*
कहने को तो सेगाव को तहसील मुख्यालय का दर्जा प्राप्त है,बावजूद उसके भी नगर में अनेक मूलभूत सुविधाओं का टोटा बना हुआ है।पिछले कई वर्षो से मुख्यालय पर एक फायर ब्रिगेड की मांग की जा रही हे लेकिन आज तक यहां इस वाहन की कमी बनी हुई है।आज की घटना को देखते हुए यह कहना अतिश्योक्ति नहीं हे कि यदि इस वाहन की सुविधा यही होती तो एक बड़े नुकसान को बचाया जा सकता था।नगर के मुकेश पटेल एवं अनिल यादव ने मुख्यालय पर तुरन्त फायर ब्रिगेड की मांग की है।इनका कहना हे की जिला मुख्यालय से यह वाहन आता हैं तब तक तो स्तिथि में परिवर्तन आ जाता हैं।

Post A Comment: