बड़वानी~~ भजन एवं योग साधकों ने ली मतदान करने की शपथ ~~

बड़वानी /शहर के जार्गस पार्क बड़वानी में बुधवार की प्रातः भजन मण्डली एवं योग साधक, महिलाओं एवं पुरूषों द्वारा आगामी 28 नवंबर को मतदान करने की शपथ ली। महिलाओं द्वारा घेरा बनाकर हाथ उठाकर मतदान करने का संकल्प लिया गया एवं ‘‘सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो‘‘ मतदान करना पहला अधिकार के नारे भी लगाये। इस कार्यक्रम में बड़वानी डिप्टी कलेक्टर सुश्री अंशु जावला द्वारा मतदान करने की शपथ दिलवा कर मतदान का महत्व समझाया।


Share To:

Post A Comment: