बड़वानी~ फैसला देने वालों ने हाथ उठाकर ली मतदान करने की शपथ ~~

बड़वानी /जिले में संचालित स्वीप की गतिविधियां नित नये आयाम को छू रही हैं समाज के सभी आयु वर्ग के मतदाता आगामी 28 नवंबर को होने वाले मतदान में अपने मताधिकार का उपयोग करने की शपथ ले रहे है।
इसी क्रम में मंगलवार की शाम को न्यायालय परिसर बड़वानी में न्याय हेतु फैसला देने वाले न्यायाधीशों ने भी न्यायालय के कर्मियों एवं बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ मिलकर फैसला लिया कि वे भी आगामी 28 नवंबर को होने वाले निर्वाचन में अपने परिवार के सदस्यों को साथ मिलकर मतदान करेंगे।
अपने मताधिकार का उपयोग करने का निर्णय लेने वाले लोकतंत्र के इन प्रहरियों को जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री रामेश्वर कोठे ने गोधुली बेला के समय हाथ उठवाकर अपने मताधिकार का उपयोग करने की शपथ ग्रहण करवाईं
शपथ लेने वालो में विशेष न्यायाधीश श्री दिनेशचन्द्र थपलियाल, प्रथम अपर जिला न्यायाधीश श्री समीर कुलश्रेष्ठ, तृतीय अपर जिला न्यायाधीश श्री आशुतोष अग्रवाल, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री हेमंत जोशी, न्यायाधीश सुश्री रश्मि मण्डलोई, न्यायाधीश श्री सोहनलाल भगोरा, श्री भूपेन्द्र आर्य, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री पुरूषोत्तम मुकाती सहित न्यायालय के समस्त कर्मी भी उपस्थित थे।

Share To:

Post A Comment: