राजोद ~ विधानसभा चुनाव को लेकर बीएलओ बांट रहे घर घर मतदाता पर्ची~~

पवन वीर राजोद 9993688124~~

राजोद ~ विधानसभा चुनाव को लेकर बीएलओ बांट रहे घर घर मतदाता पर्ची। आगामी विधानसभा चुनाव 28 नवंबर को लेकर मतदाताओं को जागरूक करते हुए बीएलओ घर घर जा कर मतदाता पर्ची बांट रहे है साथ ही एक अन्य पर्चा भी दिया जा रहा है जिसमे चित्रांकन के साथ अपने मत के प्रयोग करने का तरीका भी बताया गया है। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार बांटी जा रही मतदाता निर्वाचन पर्ची में मतदाता का नाम, मतदाता का फोटो, मतदान केंद्र, मतदाता क्रमांक व कक्ष क्रमांक स्पष्ठ रूप से उल्लेखित है। साथ ही बोएलो द्वारा अपने मत की महत्ता बताते हुए सारे काम छोड़ कर सबसे पहले मतदान करने की बात बताई जा रही है। बीएलओ द्वारा मतपर्ची के साथ एक चित्रांकित पर्चा  मतदाता मार्गदर्शिका भी साथ मे दिया जा रहा है जिसमे मतदान करने के तरीका बताया गया है, उक्त चित्रांकित पर्चा देने के बाद भी बीएलओ द्वारा प्रत्येक मतदाता को मतदान करने का तरीका भी बताया जा रहा है। मतदाता पर्ची के साथ दी जारही मतदाता मार्गदर्शिका में मुख्य पृष्ठ पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश का शुभकामना संदेश के साथ मतदान दिवस 28 नवम्बर बुधवार को प्रातः 8 बजे से सांय 5 बजे तक सभी से अवश्य रूप से मतदान करने का निमंत्रण उल्लेखित है। साथ ही मतदान करने के तरीके, अनुमोदित पहचान अभिलेख, हेल्पलाइन नम्बर, मतदान केंद्रों पर उपलब्ध सुविधाएं, क्या करें और क्या ना करें का भी विस्तृत वर्णन दिया गया है।

Share To:

Post A Comment: