मनावर~ नगर में ईद मिलादउनबी का त्योहार बड़े हर्ष उत्साह के साथ मनाया ~~
निलेश जैन मनावर~~
आज नगर में मुस्लिम समाज द्वारा पेगम्बरे इस्लाम इन्सानियत के मसीहा उच नीच का भाव मिटाने वाले नबी पाक सल्लाह आले सल्लम के पेदाईस के मोके पर आज 21 नंम्बर को नगर में ईद मिलादउनबी का त्योहार बड़े हर्ष उत्साह के साथ मनाया गया । मुस्लिम बहुल्य इलाके में विशेष साज सज्जा की गई। आज सुबह से ही नगर में समाजजनों की विशेष चहल पहल देखी गई। बच्चे युवा विशेष पोशाख पहने हुए दिखे । हुसैनी मस्जिद , गोसिया मस्जिद, हनफिया मस्जिद , ईदगाह वाली मस्जिद आदि नगर के प्रमुख मार्गो से जुलूस निकलकर नाला प्रगाण मे एकत्रित होकर नगर में जूलूस निकला गया । जुलूस में बच्चे युवा पुरूष भारी संख्या में शामिल हुऐ। बच्चे ,युवा जुलूस मे नारे इस्लामी व तिरंगा झंडे लहरा रहे थे। जगह जगह जुलूस पर पुष्प वर्षाकर स्वागत किया गया। जुलूस के समापन के पश्चात लंगर का आयोजन भी किया गया। जुलूस में विशेष रूप से हुसैनी मस्जिद के इमाम मौलाना मुफ्ती , अल्लामा मोहम्मद शमशाद अहमद बिस्बाही मोलाना सलाम सा काजी डाँ ,सिद्दीकी जामा मस्जिद के इमाम हनफिया मस्जिद मोजूद थे। पूलिस प्रशासन की ओर एस डीओपी आनंद वास्केल थाना प्रभारी संजय रावत नायब तहसीलदार अनुराग जैन आदि मौजूद थे।

Post A Comment: