झाबुआ~ हिला कर रख दिया सभी राजनैतिक पंडितो के समीकरणों को-दिमाग पर भारी पढने वाले १३ दिन ही तो शेष~~

एक उद्देश्य को लेकर मतदान होता है तो उसके परिणाम आश्चर्यजनक ही आने की परंपरा है~~

विधानसभा चुनाव झाबुआ के इतिहास का एक ऐतिहासिक चुनाव हो सकता है -मतदाता~~

झाबुआ। संजय जैन~~


चुनाव के लिए जिले में कल मतदान शांति पूर्ण संपन्न हुआ। झाबुआ विधानसभा के २ लाख ७० हजार २५४ में से १ लाख ६४ हजार ९५६ मतदाताओं ने ,थांदला विधानसभा के २ लाख २९ हजार ७१६ में से १ लाख ५७ हजार 

७५३ मतदाताओं ने एवं पेटलावद विधानसभा के २ लाख २९ हजार ७१६ में से १ लाख ५७ हजार ७५३ मतदाताओं ने अपनें मतो का प्रयोग कर उम्मीदवारों की किस्मत को ईवीएम में कैद किया। इस विधानसभा चुनाव में महिलाएं भी पुरूष के मुकाबले मतदान करने में लगभग बराबरी पर रही। मतदान सामग्री के साथ सभी मतदान कर्मी केंद्रों पर पहुंच गए थेैं। सुबह ८ बजे से मतदान शुरू हो गया जो शाम ५ बजे तक चला। १० घंटे में अगले ५ साल के नेतृत्व का फैसला ईवीएम की मैमोरी में कैद हो गया है । 11 दिसंबर को परिणाम सामने आएंगे। जिले की तीनो विधानसभा में शाम ४ बजे तक मतदान का प्रतिशत ६५.१२ रहा।  जिसमें में ६३.६७ प्रतिशत से  पुरूष एवं ६६.५८ प्रतिशत से महिलाओं ने मतदान किया। 24 में से 3 प्रत्याशियो को विधानसभा में भेजने की तैयारी ईवीएम की मैमोरी में कैद हो गयी है ।  

*****************


***सुरक्षा की माकूल व्यवस्थाओं के बीच हुआ मतदान

शांतिपूर्ण मतदान करवानें के लिए निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पुलिस बल की पर्याप्त मात्रा में सुरक्षा हेतू माकूल व्यवस्था दिखाई दी। मतदान कर्मियों के साथ-साथ पुलिस बल भी शामिल रहा। सेक्टरों में पुलिस के वाहन भी लगातार निगरानी 

करते रहें। जिससें मतदान के दौरान कोई कानुन व्यवस्था भंग नही हुई और ना ही मतदान केन्द्रों में व्यवधान उत्पन्न हुआ। 

०००००००००००००००००००००००००

                        *हल* ढूंढने के उद्देश्य से मतदान,करारा सबक वाला ***

आपको बता दे कि आचार संहिता के चलते किसी भी प्रत्याशी का नाम जिसे झाबुआ विधानसभा के मतदाताओ द्वारा हमे खुले आम बताया,हम वह नाम आज नही लिख सकते है। जब विचार न्यूज़ टीम ने मत देकर झाबुआ विधानसभा के मतदान केन्द्रो से बाहर आते मतदाताओ के मन को टटोला तो उनका कहना था कि अधिकतर लोगो का कहना था कि हमने अब तक जितनो को भी चुनकर विधानसभा में भेजा था,उन उम्मीदवारों ने आज तक हमारी समस्याओ का कोई *हल* नही निकाला है। लेकिन आज इस चुनाव के माध्यम से हमने हमारी समस्याओ का *हल* ढूंढने के उद्देश्य से आज मतदान किया है। 

***** अधिकतर लोगो का कहना था कि एक व्यक्ति को हराने इतनी बड़ी सेना लग गयी थी और वह अकेला ही था। फिर भी उनको छटी का दूध तो याद दिला ही दिया है। इस पर तो एक ही फि़ल्म वाली बात याद आ रही * बच्चे की जान लेगा क्या..?* कुछ लोगो का कहना था जिसने जैसा बोया था,उसको हम इस चुनाव में वैसा ही फल देने का पूरा मन बनाकर आये थे। जबकि हम जिस पार्टी को पहले से ही वोट देते आ रहे थे उसको इस बार वोट नहीं दिया है। जिसका हमें कोई दु:ख भी नहीं है। यह झाबुआ जिले के हित में ही है। गौरतलब है कि अधिकतर लोगो ने एक समान ही अपनी प्रतिक्रिया दी कि एक व्यक्ति को हराने के लिए इतनी बड़ी फौज को झाबुआ जैसी छोटी जगह लाना पड़ा था। **** कुछ लोगो का कहना था कि यह विधानसभा चुनाव झाबुआ के इतिहास का एक ऐतिहासिक चुनाव होगा। जिसे कई सालो तक लोग नहीं भूल पायेंगे कुछ लोगो का कहना था कि हमने तो विकास के मुद्दो को प्राथमिक रखकर मतदान किया है । बीजेपी नेताओ ओर कांग्रेसी नेताओ के जीत के दावों के विपरीत कस्बाई मतदाताओ का रुख तो समझ मे आ रहा है,लेकिन ग्रामीण मतदाताओं की रहस्यमय चुप्पी समझ से परे है। 

                   ०००००००००००००००००००००००००००

*** तीनो विधानसभा के मतदान केन्द्रो से बाहर आते मतदाताओ से चर्चा .......***

* झाबुआ*

-झाबुआ के मतदाताओ से चर्चा की तो उन्होंने बताया की यह पहला चुनाव हमने देखा है कि मतदाता घर से ही मन में एक आक्रोश के साथ एक उदेश्य लेकर मतदान करने पंहुचा था और साथ ही मतदाता नेताओ को एक करारा सबक सिखाने हेतु वे मतदान केंद्र के बहार आकर अपना मत कसको दिया है...? खुलकर अपने परिचितों को बता भी रहे थे।  सामने से भी उनके परिचितों से उनको यही जवाब देते सुना गया कि हमने भी वही किया है। इस मान से शायद झाबुआ का परिणाम भी इस चुनाव में सबक सिखाने हेतु निर्णायक बन सकता है।

******************

* थांदला*

-इस चुनाव के थांदला के मतदाताओ से चर्चा की तो उन्होंने बताया की यहाँ भी मतदान नेताओ को एक करारा सबक सिखाने हेतु शायद हुआ है। इस बार प्रमुख दलो को अपने अधिकतर परंपरागत वोटो का हजारो की संख्या में नुकसान शायद हो सकता है। शायद थांदला विधानसभा चुनाव टर्निंग पॉइंट साबित हो।

****************

*पेटलावद* 

पेटलावद के मतदाताओ से चर्चा की तो उन्होंने बताया कि हमने तो पेटलावद हादसे के बाद मतदान नहीं करने का मन बना लिया था,लेकिन हमें नेताओ को  करारा सबक सिखाने हेतु इससे अच्छा मौका कहा मिलता...? इसलिए हमने मतदान करने का निर्णय लिया था। 

*******************

*** उद्देश्य को ध्यान में रखकर किया मतदान

जब  विचार न्यूज़ टीम टीम ने अलग-अलग विधानसभा के क्षेत्रो के लोगो से चर्चा की तो लोगो ने बताया कि इस उपचुनाव में लोगो ने मतदान एक उद्देश्य को ध्यान में रखकर किया और जिस भी चुनाव में एक उद्देश्य को लेकर मतदान होता है तो उसके परिणाम आश्चर्यजनक ही आने की परंपरा है। जिसे पुरे देश ने पिछले चुनाव में भाजपा को मिले पूर्ण बहुमत से देखा भी है ,वही दिल्ली में भी जो परिणाम आये थे,उसे भी देखा ही है। 

*****************

*** नोटा निर्णायक भूमिका अदा कर सकता है....

गौरतलब है कि वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में नोटा तीसरे नंबर पर रहा था। नोटा में ३०हजार ३२८ में वोट गिरे थे । जानकारों का मानना है इस विधानसभा चुनाव में नोटा में गिरे वोटो के आसपास ही हार-जीत का अंतर रहेगा। इस लिहाज से नोटा में गिरे वोट दोनों दलों के लिए महत्वपूर्ण एवं प्रतिष्ठा पूर्ण इस तीनो विधानसभा चुनाव में निर्णायक भूमिका अदा कर सकता है।   

**************************

*** दिमाग पर भारी पढने वाले १३ दिन ही तो शेष

पत्रकार होना ओर सक्रिय पत्रकार होना कभी-कभी चुनौतीपूण होता है विधानसभा चुनाव को बेहद करीब से मैने देखा है लेकिन हकीकत यह है कि इसलिए मैंने तय किया है कि एक्जिट पोल को लेकर मै चुप ही रहूंगा। बेहतर है मेरी तरह आप भी इंतजार करे....सिर्फ  दिमाग पर भारी पढने वाले १३ दिन ही तो शेष है ! 

************************************************************

 जिले की तीनो विधानसभा वार मतदान एक नजर... शाम ४ बजे तक

विधानसभा            पुुरुष              महिला        अन्य                  योग 

झाबुआ               ८२,६०८           ८२,३४७         ०१         १ लाख ६४ हजार ९५

थांदला                ७५,८४३           ८१,९०९         ०१          १ लाख ५७ हजार ७५३

पेटलावद             ८०,११३           ८३,५९६          ००          १ लाख ६४ हजार ६९

---------------------------------------------------------------------------

योग                  २,३८,५६४          २,४८,२१२     ०२        ४ लाख ८६ हजार ७७८

---------------------------------------------------------------------------


Share To:

Post A Comment: