बड़वानी~ श्री बथमा भारतीय पत्रकार संघ के प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष मनोनित~~
बड़वानी। शहर के वरिष्ठ पत्रकार अशोक बथमा को एसोसिएशन ऑफ इण्डियन जर्नलिस्ट्स(भारतीय पत्रकार संघ) का प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। श्री बथमा का मनोनयन संघ के राष्ट्रीय महासचिव एवं मध्यप्रदेश के प्रभारी पंडित मनोहर मण्डलोई के व्दारा भारतीय पत्रकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मान. विक्रम सेन के निर्देशानुसार एवं प्रदेश अध्यक्ष राशिद खान की अनुसंशा से किया गया है।
श्री बथमा के प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष बनने पर बड़वानी प्रेस कल्ब के साथियों, जिले के पत्रकार साथियों, मित्रों के व्दारा बधाई व शुभकामनाऐं दी।

Post A Comment: