बड़वानी~ बाल हठ मतदान का, जिद है मतदान की, के तहत 22 नवंबर को विद्यार्थी लिखेगे अपने अभिभावको को चिठ्ठी~~
बड़वानी/जिला परियोजना समन्वयक श्री संजयसिंह तोमर ने बताया कि स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा समस्त प्रदेशो में 28 नंवबर 2018 को होने वाले विधानसभा निर्वाचन में प्रत्येक मतदाता अपने मताधिकार का अधिक से अधिक प्रयोग करें इस हेतु 22 नवंबर 2018 को जिले की शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयो में कक्षा 6 वीं से 12 वीं तक अध्ययनरत समस्त विद्यार्थी अपने अभिभावको के नाम चिठ्ठी लिखकर मतदान के लिए प्रेरित करेगे।
उन्होने बताया कि 22 नंवबर को विद्यालय के विद्यालय के बच्चो को मतदान का महत्व बताते हुए 11.30 से 12 बजे तक बाल हठ मतदान का, जिद है मतदान के विषय में बच्चों द्वारा माता पिता, दादा दादी, चाचा चाची, नाना नानी, बुआ फूफा, मामा मामी आदि के नाम भावानात्मक चिठ्ठी लिखाई जाएगी। जिसमें बच्चे अपने अभिभावको से मतदान हेतु आग्रह करेंगे। पत्र उन तक पहुचेगे व उसी पत्र में अभिभावको की सहमति लेगे।
उन्होने बताया कि प्रत्येक संस्था, प्राचार्य, प्रधानाध्यापक गूगल डाक के माध्यम से उसी दिन आनलाइन रहते हुए संक्षिप्त जानकारी भरेगे। पालको को लिखे गये पत्र पर पालको की सहमति के हस्ताक्षर सहित छात्र छात्राओ द्वारा अपने शिक्षक को वापस किया जाएगा व उसी दिन शिक्षक उत्कृष्ट पत्र का चयन कर उसके सहित सभी पत्र प्राचार्य, प्राधानाध्यापक के पास सूची सहित जमा करेगा तत्पश्चात उत्कृष्ट पत्र का चयन करते हुए सूची संकुल प्राचार्य को तथा सकुंल द्वारा विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, विकासखण्ड स्त्रोत समन्वय के पास जमा होगी। प्रत्येक संस्था प्राचार्य प्रधानाध्यापक द्वारा पुनः गूगल डाक द्वारा पर आनलाईन संक्षिप्त जानकारी जिसमें जमा किए गये पत्र की संख्यात्मक जानकारी भरी जावेगी। 26 नवंबर को समस्त विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, विकासखण्ड स्त्रोत समन्वयक शालाओ से प्राप्त पत्रों मे उत्कृष्ट पत्र का चयन करते हुए समस्त पत्र हस्ताक्षर सहित जिला निर्वाचन अधिकारी, कलेक्टर को जिला शिक्षा अधिकारी के माध्यम से सौपेगे। इसके साथ ही एक संक्षिप्त डाकूमेंट विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा तैयार किया जाएगा । जिसमें गतिविधियो के फोटो ग्राफ, पेपर कटिंग, संख्यात्मक आकडे आदि होगे। 28 नवंबर को मतदान के दिन समय 8 बजे से सायं 5 बजे तक शाला के बच्चे अभिभावको को उनके सहमति पत्र की याद दिलाते हुए मतदान के लिए प्रेरित करेंगे व मतदान हेतु मतदान केंद्र तक ले जायेगे। साथ ही सेल्फी फोटो लेकर शाला मे जमा करेगे तथा शालाओ द्वारा व्हाट्सअप गु्रप पर शेयर की जाएगी।

Post A Comment: