*सेगाव~ लोकतंत्र के महायज्ञ में मतदाताओं ने डाली आहुतियां*~~
*सुबह 8बजे से शुरू हुआ मतदान,शाम 5 बजे तक हुआ मतदान*~~
✍सेगाव से संतोष गोयल की रिपोर्ट✍
सेगाव _विधानसभा चुनाव को लेकर विकासखंड में बुधवार को अतिउत्साह के साथ मतदाताओं ने अपने अपने मतो का प्रयोग कर प्रत्याशियों के भाग्य को मतपेटी में कैद कर दिया।मालूम हो कि भगवानपुरा विधानसभा में मुख्य मुकाबला यू तो भाजपा और कांग्रेस में था परन्तु कांग्रेस से बागी हुए केदार डाबर के यहां मैदान में उतरने से त्रिकोणीय मुकाबला हो गया है। तीनो ने अपनी ओर से पूरी ताकत झोंक दी हैं।प्रशासन द्वारा चाक चोबंध व्यवस्था की गई।कही से कोई अप्रिय घटना की जानकारी नहीं है।
जानकारी अनुसार सेगाव ग्राम पंचायत अंतर्गत 5027मतो में से 3856 मत गिरे।कुल मतदान का प्रसेंटेज 76.71 प्रतिशत मत सात बूथों पर गिरे।

Post A Comment: